{"_id":"69f6d6b16e11e7e8830be05e","slug":"meerut-woman-murdered-by-cutting-with-weapons-dead-body-found-in-field-severed-finger-and-blood-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: युवक ने काट दिया शादीशुदा प्रेमिका का गला, बोला- मेरी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर कर रही थी ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: युवक ने काट दिया शादीशुदा प्रेमिका का गला, बोला- मेरी पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर कर रही थी ब्लैकमेल
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 03 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
गांव मुज्जफर खूंटी गांव में मनवीर ने गुलफशा से दो साल पहले लव मैरिज की थी। गुलफशा, मनवीर की चौथी पत्नी थी। गुलफशा के प्रेम संबंध पड़ोसी सोनू से हो गए थे। हत्यारोपी सोनू का कहना है कि उसने गुलफशा को इसलिए मारा, क्योंकि वह अपने पति मनवीर के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर रही थी।
मौके पर जांच करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
परीक्षितगढ़ के गांव मुजफ्फरपुर खूंटी में पड़ोसी सोनू ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका गुलफशा की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म कबूल लिया है।
Trending Videos
पुलिस की पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसके गुलफशा के साथ अवैध संबंध थे। गुलफशा ने एक दिन उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इस वीडियो के आधार पर गुलफशा और उसका पति मनवीर उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। इसी प्रताड़ना और अवैध संबंधों के जाल से छुटकारा पाने के लि उसने गुलफशा को मार दिया। वह शनिवार सुबह गुलफशा को घर से 500 मीटर दूर ले गया और खेत पर बेरहमी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार सुबह पांच बजे खूंटी जिटौला संपर्क मार्ग पर किसान के खाली पड़े खेत में ग्रामीणों ने एक महिला का शव पड़ा देखा। किसान रमेश ने बताया कि नलकूप के पास ही महिला के हाथ की कटी हुई उंगली और खून पड़ा था। सिर और शरीर पर धारदार हथियारों से वार के निशान थे, जो इस बात की ओर इशारा कर रहे थे कि मौत से पहले गुलफशा ने संघर्ष किया था।
सूचना मिलते ही एसपी देहात अभिजीत सिंह, सीओ सदर देहात सुधीर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान कंकरखेड़ा के लाला महमूदपुर के मोहल्ला बादीपुरा निवासी कल्लू की पुत्री गुलफशा के रूप में हुई।
पुलिस ने जांच के लिए मृतका के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। साथ ही गांव के कुछ लोगों से पूछताछ भी की। जांच आगे बढ़ी तो शक के दायर में गुलफशा का पड़ोसी सोनू आ गया। उसके पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी बात उगल दी।
उसने बताया कि गुलफशा और मनवीर उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इससे छुटकारा पाने के लिए उसने गुलफशा की हत्या कर दी। हालंकि पुलिस अभी इस बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है।
मनवीर की चौथी पत्नी थी गुलफशा
पुलिस जांच में सामने आया है कि मनवीर उर्फ मोनू ने गुलफशा से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था और गुलफशा उसकी चौथी पत्नी थी। उसकी पहली तीन पत्नियों की मौत हो चुकी है। वहीं गुलफशा के पहले पति की मृत्यु बीमारी से हुई थी, जिससे उसकी चार साल की एक बेटी है। वहीं मनवीर से उसका छह महीने का एक बेटा है।

मां ने मनवीर समेत चार आरोपियों पर दर्ज कराई थी रिपोर्ट
मृतका की मां नसीम ने पुलिस को दी तहरीर में पति मनवीर, बहनोई प्रवीण (निवासी ग्राम बहादरपुर, परतापुर) और चचेरे भाई सुमित सहित चार लोगों को नामजद किया था। मगर मामला कुछ और ही निकला।
मृतका की मां नसीम ने पुलिस को दी तहरीर में पति मनवीर, बहनोई प्रवीण (निवासी ग्राम बहादरपुर, परतापुर) और चचेरे भाई सुमित सहित चार लोगों को नामजद किया था। मगर मामला कुछ और ही निकला।
ये बोले एसएसपी
हत्या के पीछे अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले के अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
- अविनाश पांडेय, एसएसपी
ये भी देखें...
Meerut: घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़िता पहुंची एसएसपी ऑफिस