{"_id":"69f6dc4bf5548d13790a3d20","slug":"meerut-father-shot-for-land-worth-rs-74-lakh-murderer-son-arrested-know-what-is-the-whole-matter-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: 74 लाख की जमीन के लिए पिता को मार दी गोली, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: 74 लाख की जमीन के लिए पिता को मार दी गोली, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 03 May 2026 10:56 AM IST
विज्ञापन
सार
जानीखुर्द के गांव सूलपुर धौलड़ी गांव में बुजुर्ग एजाज को किसी ने उनकी बैठक में आकर गोली मार दी। उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि एजाज की हत्या उनके सगे बेटे रियाज ने की है। पुलिस रियाज को पकड़ लिया है।
हत्यारोपी बेटा रियाज।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जानी थाना क्षेत्र के रसूलपुर धौलड़ी गांव में जमीन के 74 लाख रुपये के बंटवारे को लेकर पिता की हत्या करने के आरोपी पुत्र रियाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयोग किया गया लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है।
Trending Videos
शुक्रवार देर रात पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रियाज को रसूलपुर धौलड़ी के पास स्थित राजबहा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया रिवाल्वर बरामद कर लिया गया है। रिवाल्वर का लाइसेंस आरोपी रियाज के नाम है। लाइसेंस निरस्त कराने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। आरोपी रियाज को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उससे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि रसूलपुर धौलड़ी गांव निवासी किसान एजाज ने हाल ही में अपनी जमीन 74 लाख रुपये में बेची थी। परिवार में पांच बेटे हैं। बताया गया कि सबसे बड़ा बेटा रियाज अपने जमीन के रुपये के आये हिस्से से संतुष्ट नहीं था और ज्यादा पैसों की मांग कर रहा था। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। बृहस्पतिवार रात विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर रियाज ने अपने ही पिता एजाज पर गोली चला दी। गोली लगने से एजाज की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी देखें...
Meerut: हथियारों से काटकर महिला की हत्या, खेत में मिला शव, पास ही पड़ी थी कटी उंगली, लव मैरिज वाले पति पर शक
ये भी देखें...
Meerut: हथियारों से काटकर महिला की हत्या, खेत में मिला शव, पास ही पड़ी थी कटी उंगली, लव मैरिज वाले पति पर शक
