सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Uproar and tension over removal of religious place in Sardhana, bulldozer and tractor seized

Meerut: सरधना में धार्मिक स्थल हटाने पर हंगामा और तनाव, बुलडोजर और ट्रैक्टर सीज, एक आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 03 May 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

सरधना के पाली गांव में किसान चमन ने अपनी जमीन पर धार्मिक स्थल बनवाया था, जहां ग्रामीण पूजा करने लगे। चमन की मौत के बाद उनके पौत्र दीपक ने वह निर्माण हटवाना चाहा, तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। 

Meerut: Uproar and tension over removal of religious place in Sardhana, bulldozer and tractor seized
पुलिस ने दोबारा शुरू कराया निर्माण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सरधना के पाली गांव में शनिवार को खेत में बने एक धार्मिक स्थल को हटाए जाने को लेकर विवाद हो गया। तनाव के हालात बन गए। भीड़ एकत्रित होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त बुलडोजर और ट्रैक्टर को सीज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार पाली गांव निवासी किसान चमन द्वारा वर्षों पूर्व अपने खेत के एक हिस्से में धार्मिक स्थल का निर्माण कराया गया था, जिसे ग्रामीणों की आस्था से जुड़ा बताया जा रहा है। चमन के निधन के बाद उनका परिवार उक्त भूमि पर खेती कर रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शनिवार को चमन के पौत्र दीपक ने जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से धार्मिक स्थल को हटवा दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर विरोध करने लगे, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर एसडीएम उदित नारायण सेंगर और सीओ आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को धार्मिक स्थल के पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया, जिसके बाद माहौल शांत हुआ।
 

बाद में एसपी देहात अभिजीत कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार खेड़ा निवासी पप्पू की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार्रवाई करते हुए जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर चालान किया गया है तथा दोनों वाहन सीज कर दिए। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि धार्मिक स्थल का पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। देर शाम तक पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है।

ये भी देखें...
Meerut: 74 लाख की जमीन के लिए पिता को मार दी गोली, हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed