फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना इफेक्ट: बढ़ी बीटीएससी के 6338 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि, आयोग ने जारी की अधिसूचना

Wed, 26 May 2021 11:54 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 26 May 2021 11:54 AM IST
विज्ञापन
Bihar Technical service commission btsc recruitment 2021: Last date extended for 6338 posts of Medical officer
बिहार तकनीकी सेवा आयोग भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (बीटीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर विशेषज्ञ और सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। आयोग के अनुसार राज्य में कोरोना महामारी एवं लॉकडाउन की वजह से ऑनलाइन आवेदन करने हेतु अंतिम तिथि विस्तारित कर दी गई है। अब बिहार स्वास्थ्य विभाग के कुल 6338 पदों पर अभ्यर्थी 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 24 मई निर्धारित की गई थी। जिसे अब 14 दिन आगे बढ़ा दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bih.nic.in या pariksha.nic.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
Bihar Technical service commission btsc recruitment 2021: Last date extended for 6338 posts of Medical officer
बिहार तकनीकी सेवा आयोग भर्ती 2021 - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 4 मई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 5 जून, 2021

आवेदन शुल्क -

  • सामान्य वर्ग/ पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ अन्य राज्य के निवासी - 200 रुपये
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग/ आरक्षित व अनारक्षित वर्ग की महिला अभ्यर्थी (बिहार राज्य के स्थायी निवासी)- 50 रुपये
Bihar Technical service commission btsc recruitment 2021: Last date extended for 6338 posts of Medical officer
बिहार तकनीकी सेवा आयोग भर्ती 2021 - फोटो : PTI

आयु सीमा -  

  • अनारक्षित पुरुष - 37 वर्ष
  • अनारक्षित महिला - 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) - 42 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) - 40 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता - एमसीआई से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस स्नातक या समकक्ष योग्यता की डिग्री धारी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद एवं सरकार से मान्यता प्राप्त अस्पताल/ संस्थान में 12 माह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण अनिवार्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Technical service commission btsc recruitment 2021: Last date extended for 6338 posts of Medical officer
बिहार तकनीकी सेवा आयोग भर्ती 2021

चयन प्रक्रिया - चिकित्सा पदाधिकारी के पदों पर आवेदकों के चयन के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कार्यानुभव के लिए निम्नलिखित अंक प्रदान किए जाएंगे- 

  • एमबीबीएस - 60 अंक
  • स्नातकोत्तर अथवा उच्चतर डिग्री/समकक्ष डिग्री - 15 अंक
  • कार्यानुभव - 25 अंक
वेतन - चयनित अभ्यर्थी को 9,300 रुपये से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
Bihar Technical service commission btsc recruitment 2021: Last date extended for 6338 posts of Medical officer
बिहार तकनीकी सेवा आयोग भर्ती 2021

पदों का विवरण

कुल पद - 6338

  • विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी- 3706
  • सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी - 2632
आधिकारिक अधिसूचना - 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed