सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: बारहवीं पास के लिए पीएनबी बैंक में नौकरियां, बिना परीक्षा के मिलेगी जॉब

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Govt Jobs 2021 PNB Recruitment 2021 Apply For 152 vacancies for 12th pass
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला

PNB Recruitment 2021 : सरकारी बैंक में नौकरी कौन नहीं करना चाहेगा। वह भी जब सीधे नौकरी मिल रही हो तब तो देर करने का सवाल ही नहीं उठता। सरकारी बैंक में नौकरी चाहने वाले युवाओं के बेहतरीन मौका है। इस बार बैंक में भर्ती होने के लिए किसी प्रकार की कोई विशेष योग्यता नहीं चाहिए और भर्ती परीक्षा भी नहीं देनी पड़ेगी। देश में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े अग्रणी बैंक यानी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने इस बार विशेष भर्ती निकाली है। इसका मतलब यह है कि इसमें देशभर के लोग आवेदन कर सकते हैं और अपने क्षेत्र में नौकरी पा सकते हैं।



पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने देशभर की शाखाओं में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए भर्ती शुरू की है। इस संबंध में बैंक ने भर्ती विज्ञापन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं। खबर में पीएनबी भर्ती 2021 से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है। यह देशव्यापी भर्ती है। इस भर्ती के लिए महज 12वीं पास होने की जरूरत है। साथ ही हिंदी, अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना जरूरी है।  तो फिर देर किस बात की, आइए तुरंत आगे की स्लाइडस देखिए और अपने क्षेत्र की पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच में जल्दी आवेदन कर दीजिए ... 

Trending Videos
Govt Jobs 2021 PNB Recruitment 2021 Apply For 152 vacancies for 12th pass
PNB Recruitment 2021: पीएनबी

दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक की शाखाओं में चपरासी के पद के लिए कुल 152 रिक्तियां को भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर अधिसूचना जारी की गई हैं। इसके तहत बैंक के देशभर के विभिन्न सर्कल में काम करने का मौका मिलेगा। ऐसे योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपने क्षेत्र के अनुसार निर्धारित अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा कर सकते हैं। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को उनकी विशेषज्ञता और अनुभव के आधार पर 14,500 रुपए से लेकर 28,145 रुपए के तक का वेतन दिया जाएगा। अपने क्षेत्र में आवेदन की आखिरी तारीख संबंधी डिटेल्स जानने के लिए आगे पढ़ें पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt Jobs 2021 PNB Recruitment 2021 Apply For 152 vacancies for 12th pass
pnb

महत्वपूर्ण तिथियां

  • अधिसूचना दिनांक : 11 फरवरी, 2021
  • बेंगलूरु वेस्ट सर्कल के लिए अंतिम तिथि : 27 फरवरी, 2021
  • सूरत सर्कल के लिए अंतिम तिथि : 01 मार्च, 2021
  • बेंगलूरु ईस्ट सर्कल के लिए अंतिम तिथि :  01 मार्च, 2021
  • बेंगलूरु वेस्ट सर्कल के लिए अंतिम तिथि :  01 मार्च, 2021
  • बालासोर सर्कल के लिए अंतिम तिथि : 01 मार्च, 2021
  • रोहतक सर्कल के लिए अंतिम तिथि : 03 मार्च, 2021
  • हरियाणा सर्कल के लिए अंतिम तिथि : 04 मार्च, 2021
Govt Jobs 2021 PNB Recruitment 2021 Apply For 152 vacancies for 12th pass
pnb

रिक्तियों का विवरण
चपरासी के पदों की भर्ती के लिए पंजाब नेशनल बैंक द्वारा कुल 152 रिक्त पदों को अधिसूचित किया गया है। सर्कल-वार रिक्ति विवरण नीचे दिया गया है। 

  • हिसार सर्किल : 19
  • रोहतक सर्कल : 22
  • चेन्नई साउथ सर्कल : 20
  • बालासोर सर्कल : 19
  • बेंगलूरु वेस्ट सर्कल : 18
  • बेंगलूरु ईस्ट सर्कल : 25
  • सूरत सर्कल : 10
  • हरियाणा सर्किल : 19
विज्ञापन
Govt Jobs 2021 PNB Recruitment 2021 Apply For 152 vacancies for 12th pass
govt jobs

आयु सीमा

  • आवेदन के लिए न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा : 24 वर्ष

आवेदन कैसे करें
उम्मीदवारों को क्षेत्र अनुसार अंतिम तिथि से पूर्व ऑफलाइन मोड के माध्यम से आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवेदन करना होगा। इसके साथ नवीनतम फोटो स्व-हस्ताक्षरित फोटो, शैक्षणिक दस्तावेज, आयु, योग्यता प्रमाण-पत्र के साथ अपने क्षेत्र की किसी भी पीएनबी शाखा में फोटोकॉपी जमा कर सकते है। आवेदन के प्रारूप और अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।

शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed