फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HAL Apprentice 2021: ग्रेजुएट व डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, अंतिम तिथि में 4 दिन शेष

Sun, 21 Feb 2021 03:42 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 21 Feb 2021 03:42 PM IST
विज्ञापन
HAL Apprentice 2021 recruitment on 165 graduate or diploma apprentice post 25 feb is the last date
HAL

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने 165 ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों के लिए अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक इन पदों में से 10 फीसदी अनुसूचित जाति, 9 फीसदी अनुसूचित जनजाति, 27 फीसदी अन्य पिछड़े वर्ग, 4 फीसदी दिव्यांग, 4.5 फीसदी एक्स सर्विसमैन और 10 प्रतिशत सीटें इडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित की गई हैं। इस नौकरी की अन्य विस्तृत जानकारी जैसे योग्यता, भर्ती विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि आदि के लिए अगली स्लाइड देखें।

HAL Apprentice 2021 recruitment on 165 graduate or diploma apprentice post 25 feb is the last date
इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिसेस - फोटो : सोशल मीडिया

भर्ती विवरण: 

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिसेस के कुल 87 पद- 

  • मेकेनिकल इंजीनियर 30, 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर 20,
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 18, 
  • एरोनॉटिकल इंजीनियर 5, 
  • कम्प्यूटर इंजीनियर 5,
  • प्रॉडक्शन इंजीनियर 4, 
  • इन्स्ट्रुमेंटेशन इंजीनियर 3,
  • सिविल इंजीनियर के 2
HAL Apprentice 2021 recruitment on 165 graduate or diploma apprentice post 25 feb is the last date
टेक्निशियन डिप्लोमा अप्रेंटिसेस - फोटो : सोशल मीडिया

टेक्निशियन डिप्लोमा अप्रेंटिसेस के कुल 78 पद - 

  • मेकेनिकल इंजीनियर 30, 
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियर 15,
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियर 20, 
  • एरोनॉटिकल इंजीनियर 2,
  • कम्प्यूटर इंजीनियर 5,
  • पॉलीमर इंजीनियर 2,
  • मेटलर्जी इंजीनियर 2,
  • सिविल इंजीनियर के 2
विज्ञापन
विज्ञापन
HAL Apprentice 2021 recruitment on 165 graduate or diploma apprentice post 25 feb is the last date
Salary Crisis HAL - फोटो : File Photo

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां -

वेतन - इंजीनियरिंग में स्नातम अप्रेंटिस को प्रतिमाह 9,000 रुपये बतौर वेतन दिए जाएंगे। वहीं टेक्नीशियन अप्रेंटिस को प्रति माह 8,000 रुपये की वेतन निर्धारित की गई है। 

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 फरवरी, 2021

योग्यता विवरण: 

  • इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अप्रेंटिसेस के लिए- आवेदकों को सम्बंधित विषयों के क्षेत्र में अधिकृत यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त होना चाहिए। आवेदक के पासिंग आउट (डिग्री प्राप्त) होने और जॉइनिंग डेट के बीच में तीन साल से ज्यादा का अंतर नहीं होना चाहिए। 
  • टेक्नीशियन डिप्लोमा अप्रेंटिसेस के लिए - अभ्यर्थियों का सम्बंधित विषयों के क्षेत्र में स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना आवश्यक है। साथ ही आवेदकों का अभ्यथिर्यों के कॉलेज से पास आउट होने और जॉइनिंग डेट के बीच का अंतराल तीन साल से अधिक का नहीं होना चाहिए।    

आवेदन की प्रक्रिया - अभ्यर्थियों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के आधिकारिक पोर्टल mhrdnats.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed