भारतीय नौसेना में स्किल्ड ट्रेड्समैन के कई पदों पर भर्ती के लिए इस वक्त आवेदन प्रक्रिया चल रही है और इच्छुक अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए 20 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। नौसेना ने इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2022 से शुरू की थी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 1531 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। इसमें 141 पद ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए, 385 पद ओबीसी श्रेणी के लिए, 215 पद एससी श्रेणी के लिए तथा 93 पद एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए है। जबकि, अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए पदों की संख्या 697 है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनमें पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम के FREE General Knowledge E-Book: Download Now की मदद ले सकते हैं।
Indian Navy Recruitment 2022: सभी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा लिखित परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका या आवेदनों को किया जाएगा शॉर्टलिस्ट, जानें यहाँ
Media Solution Initiative
Published by: पीआर डेस्क
Updated Sun, 27 Feb 2022 05:43 PM IST
सार
नौसेना में स्किल्ड ट्रेड्समैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए अभ्यर्थी 20 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिये कुल 1531 अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।
विज्ञापन
