Sarkari Naukri 2021: ओडिशा उच्चतम न्यायालय में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की नौकरियां निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए अगले महीने की 20 तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की कुल रिक्तियों की संख्या 202 है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों के लिए स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर एप्लीकेशन की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। इन रिक्तियों के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थी को हर महीने एक लाख रुपये से ज्यादा तक का वेतन मिलेगा। असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, लिखित परीक्षा, कंप्यूटर एप्लीकेशन टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए होगा।
Sarkari Naukri 2021: यहां हाई कोर्ट में निकली हैं 200 से ज्यादा नौकरियां, वेतन 1 लाख से अधिक
21 से लेकर 32 साल तक के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की इन नौकरियों के लिए 21 से लेकर 32 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मार्च रखी गई है। आपको बता दें कि इन नौकरियों के लिए ओडिशा हाई कोर्ट ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अभ्यर्थी orissahighcourt.nic.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-RBI: दसवीं पास के लिए सुनहरा मौका, भारतीय रिजर्व बैंक में 800 से ज्यादा नौकरियों के लिए करें आवेदन
इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 फरवरी से ही शुरू हो गई है और अभ्यर्थी 20 मार्च रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पद ग्रुप बी के तहत आते हैं। अभ्यर्थियों को इस नौकरी में प्रति माह 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन मिलेगा। प्रारंभिक परीक्षा में ऑब्जेक्टिव सवाल आएंगे। प्रारंभिक परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे।
रिक्तियों का विवरण
UR- 105 पद
SEBC- 23 पद
SC- 22 पद
ST- 52 पद
इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह पांच सरकारी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी