07:45 AM, 26-Oct-2026
बिहार: पैक्स अध्यक्ष संजीत भालू हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, राजनीतिक रंजिश में वारदात की आशंका
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की हत्या और प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार उर्फ पिंटू पॉयजन पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता राजेश रंजन उर्फ राजेश मुखिया को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें
07:40 AM, 26-Oct-2026
बिहार: 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बरामद, आरोपित गिरफ्तार; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
बिहार के बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बरबीघी गांव से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नावकोठी थाना क्षेत्र के विशनपुर निवासी रवीश कुमार को गिरफ्तार किया है।
और पढ़ें
07:27 AM, 26-Oct-2026
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार
बिहार के 13 जिलों में संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य विद्यार्थी 3 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को रहने, भोजन, पोशाक, पाठ्य सामग्री और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं निशुल्क मिलेंगी।
और पढ़ें