फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   karvachauth 2026 fasting during pregnancy rules and regulations tips in hindi

करवा चौथ 2026: गर्भवती महिलाएं इन सावधानियों के साथ रखें व्रत, डॉक्टरों ने जानें क्या दी सलाह

Mon, 26 Oct 2026 09:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 09:24 AM IST
सार

करवा चौथ पर स्त्री रोग विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं को निर्जला व्रत से बचने की सलाह दी है। लंबे समय तक भोजन और पानी न लेने से कमजोरी, चक्कर और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम हो सकता है।
 

विज्ञापन
karvachauth 2026 fasting during pregnancy rules and regulations tips in hindi
गर्भावस्था में करवाचौथ व्रत करते समय रखें सावधानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ का पर्व नजदीक आते ही महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला डॉक्टरों ने विशेष एहतियात बरतने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

लेडी लॉयल अस्पताल की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीति सिन्हा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को निर्जला व्रत रखने से बचना चाहिए। लंबे समय तक अन्न और जल का सेवन न करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। शरीर को पोषण न मिलने पर बच्चे को पर्याप्त ग्लूकोज नहीं मिल पाता है, जिससे पेट में बच्चे की हलचल (मूवमेंट) प्रभावित होती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव के समय भी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। निर्जला व्रत रहने से कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत हो सकती है। यदि ऐसी कोई भी समस्या दिखे, तो जल्द डॉक्टर से संपर्क करें। यदि कोई गर्भवती महिला व्रत रखना भी चाहती है, तो उसे पूरी तरह निर्जला रहने के बजाय जूस और फलाहार का सेवन करते रहना चाहिए।

 
विज्ञापन

लेडी लॉयल अस्पताल की ही वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता किरण ने बताया कि जिन महिलाओं को पहले से कोई गंभीर बीमारी या ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की समस्या है तो उनके व्रत रखने से बड़ा खतरा हो सकता है। जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 12 के आसपास ठीक-ठाक है, वे महिलाएं व्रत रख सकती हैं, लेकिन उन्हें भी दिन में कम से कम एक बार फलाहार जरूर करना चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed