फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   patna maner pacs president sanjit kumar murder case main conspirator rajesh ranjan arrested

बिहार: पैक्स अध्यक्ष संजीत भालू हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, राजनीतिक रंजिश में वारदात की आशंका

Mon, 26 Oct 2026 07:45 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 26 Oct 2026 07:45 AM IST
सार

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की हत्या और प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार उर्फ पिंटू पॉयजन पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता राजेश रंजन उर्फ राजेश मुखिया को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
patna maner pacs president sanjit kumar murder case main conspirator rajesh ranjan arrested
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालू की हत्या और प्रखंड प्रमुख रिंकी देवी के पति पिंटू कुमार उर्फ पिंटू पॉयजन पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता राजेश रंजन उर्फ राजेश मुखिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश की बात सामने आई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों और गोलीबारी करने वाले शूटरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन

महाअष्टमी की रात बाइक सवार अपराधियों ने की थी गोलीबारी

दानापुर के एडीपीओ-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 18 अक्टूबर की रात नवरात्र की महाअष्टमी के दौरान ब्यापुर गांव की मस्जिद गली में बाइक सवार चार अपराधियों ने संजीत कुमार और पिंटू कुमार को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी की थी। इस घटना में गोली लगने से पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार की मौत हो गई थी, जबकि पिंटू पॉयजन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद घायल पिंटू कुमार के फर्द बयान के आधार पर मनेर थाने में कांड संख्या 1042/26 दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्यापुर निवासी राजेश रंजन को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

वारदात के करीब आधे घंटे पहले सिलीगुड़ी फरार हुआ आरोपी

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के करीब आधे घंटे पहले ही मुख्य आरोपी पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़कर सिलीगुड़ी फरार हो गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों और गोली चलाने वाले शूटरों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं पांच आपराधिक मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार राजेश रंजन का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मनेर थाने में पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच करने के साथ ही पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। पुलिस का प्रयास है कि वारदात में शामिल सभी आरोपियों और शूटरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed