उत्तर प्रदेश और बिहार में बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। दोनों राज्यों के युवाओं के पास अपने राज्य में रोजगार पाने का बड़ा बेहतरीन अवसर आया है। हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बताने वाले हैं, जो विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार वासियों के लिए हैं। ये नौकरियां किसी अन्य राज्य की ओर से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार और बिहार सरकार की ओर से दी जा रही हैं।
Sarkari Naukri 2021: इंतजार खत्म, यूपी-बिहार वालों के लिए ये हैं टॉप नौकरियां, आज ही करें आवेदन
यूपी के इस विभाग में 1894 पदों पर हो रही हैं नियुक्तियां
उत्तर प्रदेश के शासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश की ओर से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1894 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जिसमें स्नातकों के लिए सहायक अध्यापक के कुल 1504 पद और प्रधानाध्यापक के 390 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 03 मार्च से शुरू हो जाएगी। यहां आवेदन के लिए अंतिम 08 मार्च, 2021 है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, चयन प्रक्रिया आदि विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बिहार में 12वीं पास के लिए 2380 पदों पर हो रही भर्ती
केंद्रीय चयन परिषद (कांस्टेबल) बिहार (CSBC) के द्वारा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो चुकी है। 12वीं पास अभ्यर्थी यहां 25 मार्च 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बिहार पुलिस फायरमैन के 2380 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें से 1487 पद पुरुषों के लिए व 893 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि यहां क्लिक कर पढ़ें।
आईआईटी में आरएओ के पदों पर भर्ती
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी आईआईटी, कानपुर में रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद ग्रेड-I के हैं। यहां तीन पदों पर नियुक्तियां दी जानी हैं। इस पद के लिए संभावित वेतनमान दो लाख रुपए प्रतिमाह तक होगा। इन पदों पर अर्थ साइंस इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लानिंग क्षेत्र से जुड़े अनुभवी आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए आईआईटी, कानपुर की वेबसाइट पर विजिट करें या यहां क्लिक कर अधिसूचना पढ़ें। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2021 है।
अकाउंटेंट, ऑडिटर समेत कई पदों पर हैं भर्तियां
उत्तराखंड में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये भर्तियां ऑफिस असिस्टेंट, अकाउंटेंट समेत कई पदों के लिए निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि यहां क्लिक कर पढ़ें।