यदि आप भी सरकारी नौकरी पाने का सपना संजोए बैठे हैं, तो तैयार हो जाइए। फरवरी माह में कई सरकारी भर्तियां निकलीं हैं। ये भर्तियां केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध विभागों अथवा सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों में हैं। इन 4 बड़ी सरकारी नौकरियों में से कुछ तो ऐसी हैं, जहां प्रति माह डेढ़ लाख रुपये तक का वेतन मिल सकता है। वहीं कई नौकरियां ऐसी भी हैं, जहां सीधी भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे की स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरी का चयन कर आज ही आवेदन करें ...
Sarkari Naukri 2021: ये हैं वो 4 नौकरियां जहां आपको मिलेगी 50 हजार से ज्यादा सैलरी
वायरलेस ऑपरेटर के 1251 पदों पर निकली भर्तियां, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा 1251 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती वायरलेस ऑपरेटर के पद पर की जाएगी। इसके लिए 18 वर्ष से अधिक और 27 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का भौतिकी और गणित विषय के साथ बारहवीं पास करना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तारीख 22 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.wbpolice.gov.in या आधिकारिक अधिसूचना http://www.wbpolice.gov.in/writereaddata/wbp/NOTICE_Wireless%20Operator.pdf पर देख सकते हैं।
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च में कई पदों पर सीधी भर्ती
नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (एनआईएमआर) में नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। दरअसल, एनआईएमआर ने डाटा एंट्री, प्रोजेक्ट ऑफिसर सहित कई पदों पर रिक्तियां निकाली है। जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित की गई है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इन पदों पर भर्ती साक्षात्कार (वॉक-इन इंटरव्यू) के आधार पर की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 29,000 रुपये से लेकर 31,000 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के लिए https://nimr.org.in/ और आधिकारिक अधिसूचना के लिए https://nimr.org.in/images/pdf/vacan_19-02-2021.pdf लिंक पर जा सकते हैं।
स्नातकोत्तर चिकत्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान ने निकाली रिक्तियां सैलरी 60,000 रुपये
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ में सीनियर रेजिडेंट के 10 पदों पर रिक्तियां है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार आवेदकों की आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के पास निर्धारित विषय में एमडी/ एमएस के साथ अभ्यर्थी का केंद्र अथवा राज्य मेडिकल काउंसलिंग में पंजीकरण होना चाहिए। आवेदकों का चयन 8 मार्च 2021 को होने वाले इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह 60,000 रुपये बतौर वेतन दिया जाएगा। आवेदक अधिक जानकारी के लिए https://pgimer.edu.in वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
वैज्ञानिक, वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रधान वैज्ञानिक के 7 पदों पर नियुक्ति, सैलरी 1.52 लाख तक
इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी दिल्ली द्वारा वैज्ञानिक, वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रधान वैज्ञानिक के 7 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए आवेदकों के पास निर्धारित विषय से एमटेक अथवा लाइफ साइंस से पीएचडी की होनी चाहिए। दो से तीन वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए। वैज्ञानिक, वरिष्ठ वैज्ञानिक और प्रधान वैज्ञानिक के पद हेतु अधिकतम आयु 31 जनवरी, 2020 को क्रमश: 32, 37 और 45 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार 80 हजार से लेकर 1.52 लाख तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.igib.res.in/ विजिट कर सकते हैं।