APPSC Recruitment 2020 – अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पदों पर आवेदन मांगें है। अगर आप यहां नौकरी पाना चाहते हैं। तो आप 15 अप्रैल, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक खबर में आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है।
लोक सेवा आयोग में सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, बस होनी चाहिए ये योग्यता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों का विवरण-
पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर इंजीनियर (सिविल) 63 पद
शैक्षिक योग्यता -
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग / कृषि इंजीनियरिंग में डिप्लोमा / सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री होना आवश्य है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि- 17 मार्च, 2020
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 15 अप्रैल, 2020
आयु सीमा-
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित है।
कैसे आवेदन करें-
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट https://psc.ap.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि अन्य किसी माध्यम से किए गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट जरूर रख लें।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा/साक्षात्कार पर आधारित होगा।
नौकरी करने का स्थान : अरुणाचल प्रदेश
ये भी पढ़ें - भारतीय सर्वेक्षण विभाग में हो रही हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - म्युनिसिपल सर्विस कमीशन में नौकरी पाने का मौका, इन पदों पर कर सकते हैं अप्लाई
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।