JKPSC Recruitment 2020 : जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी की है। जिसके तहत 900 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर नौकरी पाने चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार इस खबर में आगे दी गई अधिसूचना को जरूर पढ़ें। आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 सितंबर, 2020 (रात 23:59 बजे) तक है। और उम्मीदवार इन पदों पर 08 अगस्त, 2020 (सुबह 10:00 बजे) से आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...
JKPSC : जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने मांगे हैं आवेदन, यहां 900 रिक्त पदों पर हो रही हैं भर्तियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पदों की विवरण :
पदों का नाम : पदों की संख्या :
चिकित्सा अधिकारी कुल 900 पद
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्वपूर्ण तिथियां :
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 30 जुलाई, 2020
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 08 अगस्त, 2020 (सुबह 10:00 बजे) से
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 04 सितंबर, 2020 (रात 23:59 बजे) तक
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
आवेदन शुल्क :
सामान्य वर्ग के लिए 400 रुपये
रिवर्ज वर्ग के लिए 200 रुपये
पीएचडी कैंडिडेट कोई शुल्क नहीं देना होगा
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़ें। दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि से पहले पूरा करें।
चयन प्रक्रिया :
इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों का चयन के लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : UPSC: संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा, 2020 के लिए नोटिफिकेशन जारी, यहां लें पूरी जानकारी
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें : UK Board Result 2020: 12वीं पास युवाओं को UKSSSC दे रहा है नौकरी का बेहतरी मौका, जल्द करें आवेदन