MHA Recruitment 2020: मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स, भारत सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के तहत कई विभिन्न पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत विधि अधिकारी, परियोजना प्रबंधक, सर्वेयर, लेखा अधिकारी समेत अन्य पदों पर भर्तियां होनी हैं। जो उम्मीदवार गृह मंत्रालय में इन पदों पर नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार 22 जुलाई, 2020 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
भारत सरकार के इस विभाग में निकली हैं भर्तियां, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महत्वपूर्ण तिथियां :
- नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि : 22 जून, 2020
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 22 जुलाई, 2020
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं व स्नातक होना जरूरी है। योग्यताएं पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसके लिए उम्मीदवार आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
पदों का विवरण :
पदों का नाम :
विधि अधिकारी, परियोजना प्रबंधक, सर्वेयर, लेखा अधिकारी समेत अन्य पद
पदों की संख्या : कुल 74 पद
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीवारों की अधिकतम आयु 65 व 70 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
चयन प्रक्रिया :
आवेदकों का चयन इस प्रकार होगा, शॉटलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया :
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना को डाउनलोड करके पढ़े और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। ध्यान रहें की आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार कि त्रुटि न हो।
ये भी पढे़ें : सेंट्रल रेलवे ने कई रिक्त पदों के लिए मांगे हैं आवेदन, स्काईप या व्हाट्सएप के जरिए दे सकते हैं इंटरव्यू
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।