SSC Recruitment 2020: कर्मचारी चयन आयोग में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। बता दें कि दिल्ली में पुलिस की भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एसएससी कॉन्स्टेबल के लिए उम्मीदवार आज, 1 अगस्त, 2020 से आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं। पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर, 2020 तय की गई है। इन भर्तियों के माध्यम से 5846 कॉन्स्टेबल पदों को भरा जाएगा। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे दी जा रही है। पढ़ते हैं आगे...
SSC: 12वीं पास के लिए 5846 पद खाली, कॉन्स्टेबल बनने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा-
उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 सीनियर सेकेंडरी पास होना चाहिए।
आयु सीमा-
एक उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु सीमा 1 जुलाई, 2020 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।
आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि- 1 अगस्त, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 7 सितंबर, 2020
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय- 9 सितंबर, 2020
ऑफलाइन शुल्क करने की अंतिम तिथि और समय- 11 सितंबर, 2020
चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि- 14 सितंबर, 2020
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि- 27 नवंबर से 14 दिसंबर, 2020 तक
आवेदन शुल्क-
परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 / - रुपये तय किया गया है।
महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
आवेदन शुल्क का भुगतान मास्टरकार्ड, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग किया जा सकता है।
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- SBI: लगभग 4000 पदों पर हो रही हैं भर्तियां, सीधे होगा चयन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।