फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Teacher Recruitment 2021: कला, संगीत के 1598 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

Sat, 27 Feb 2021 11:04 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 27 Feb 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Teacher Recruitment 2021: Tamil Nadu TRB recruiting on 1598 post of music, art, craft and physical education teacher
शिक्षक भर्ती बोर्ड - फोटो : सोशल मीडिया

शिक्षक भर्ती बोर्ड (टीआरबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशल टीचर भर्ती 2021 की अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक आर्ट, म्यूजिक, फिजिकल एजुकेशन और क्राफ्ट विषयों के लिए शिक्षकों की जरूरत है। जिसके लिए कुल 1598 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु शिक्षक भर्ती बोर्ड, तमिल नाडु की आधिकारिक वेबसाइट trb.tn.nic.in पर जा सकते हैं। वहीं इस भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि आदि जानने के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं। 

पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है - 

कुल 1598 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। फिजिकल एजुकेशन टीचर के लिए 801, आर्ट मास्टर के लिए 365, क्राफ्ट इंस्ट्रक्टर के लिए 341 और म्यूजिक टीचर के लिए 91 पदों को भरा जाना है। 

Teacher Recruitment 2021: Tamil Nadu TRB recruiting on 1598 post of music, art, craft and physical education teacher
शिक्षक भर्ती बोर्ड

अन्य जानकारियां - 

  • आयु सीमा - 1 जुलाई, 2021 तक आवेदकों की उम्र 40 वर्ष से कम होना अनिवार्य है।  
  • शैक्षणिक योग्यता - पदों के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। जबकि समस्त पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास (10+2) तय की गई है। 
  • चयन प्रक्रिया - लिखित परीक्षा के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। 2 घंटे 30 मिनट की इस परीक्षा में 95 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा अंग्रेजी और तमिल दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। 
Teacher Recruitment 2021: Tamil Nadu TRB recruiting on 1598 post of music, art, craft and physical education teacher
शिक्षक भर्ती बोर्ड
महत्वपूर्ण तिथियां - 
  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 31 मार्च, 2021
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 25 अप्रैल, 2021
  • लिखित परीक्षा - 27 अगस्त, 2021

आवेदन शुल्क - सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, एससीए और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपये बतौर आवेदन शुल्क देना होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट - http://trb.tn.nic.in/

आधिकारिक अधिसूचना - http://trb.tn.nic.in/special2021/spl2021.pdf

यह भी पढ़ें - Sarkari Naukri 2021 LIVE: थल सेना, वायुसेना, नौसेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, फौरन करें आवेदन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed