{"_id":"5e900d9d8ebc3e769e4883eb","slug":"up-board-2020-this-course-can-be-done-after-12th-from-arts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Board 2020: 12वीं में है आर्ट्स तो इन कोर्सेज में बना सकते हैं सुनहरा भविष्य","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UP Board 2020: 12वीं में है आर्ट्स तो इन कोर्सेज में बना सकते हैं सुनहरा भविष्य
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस महामारी की वजह से उत्तर प्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणाम देर से जारी होने की संभावना है। ऐसे में 12वीं की परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के पास पर्याप्त समय है, कि वे तय कर सकें की उन्हें किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना है। साथ ही वो उन संस्थानों को लेकर भी आसानी से जानकारी एकत्र कर सकते जो उस क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं। साइंस के छात्रों के लिए बहुत से विकल्प होते हैं, परंतु कला वर्ग से 12वीं करने के बाद विद्यार्थीयों के पास कौन से कोर्स करने के विकल्प हैं, जिन्हें करने के बाद अच्छी जॉब मिल सके-
ग्राफिक डिजाइन:
अगर आप क्रिएटिव हैं और अपनी कल्पनाओं में रंग भरना चाहते हैं तो ग्राफिक डिजाइन कोर्स आपको मदद कर सकता है। आप इसमें एनिमेशन के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इसमें 3 से 4 साल तक के स्नातक के कोर्स हैं साथ ही आप 1 से 2 साल का डिप्लोमा कोर्स भी कर सकते हैं।
लॉ कोर्सेज:
यदि आपको कानूनी दांव पेच पसंद हैं और आप अपना भविष्य लॉ के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं तो आप 12वीं के बाद 5 साल का बीएएलएलबी कोर्स कर सकते हैं। पहले आप स्नातक के बाद एलएलबी कर सकते थे। जिसमें 6 साल का समय लगता था। परंतु अब आप 12वीं के बाद सीधे इस कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।
मैनेजमेंट कोर्सेज:
कला वर्ग से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं। इसमें बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, बैचलर ऑफ बिजनेस स्टडीज, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट जैसे डिग्री कोर्स हैं साथ ही आप रीटेल मैनेजमेंट जैसे डिप्लोमा कोर्स कर के भी आप इस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।