फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSSSC PET 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना जारी; यहां जानें पूरी डिटेल

Tue, 25 May 2021 07:41 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 25 May 2021 07:41 PM IST
सार

2021 UPSSSC PET Latest Updates In Hindi: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
upsssc pet 2021 notification released online form available at upsssc.gov.in apply online upsssc
UPSSSC 2021 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कोरोना महामारी के इस दौर में बेरोजगार हुए युवाओं और सरकारी नौकरियां का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन खबर है। जनसंख्या के आधार पर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में एक बार फिर सरकारी नौकरियों का पिटारा खुल गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2021 की अधिसूचना जारी कर दी है।


इसके साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन भी शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश सरकार के अधीनस्थ विभागों में रिक्त ग्रुप सी के पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं वे इस परीक्षा में अपना भाग्य जरूर आजमा लें। उम्मीदवार जो यूपी सरकार की ग्रुप सी रिक्तियों में रुचि रखते हैं, वे 21 जून तक यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर पंजीकरण और आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इस खबर में परीक्षा को लेकर विस्तृत विवरण, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन की तिथियां और योग्यता-पात्रता संबंधी पूरी जानकारी दी गई है। 
 

upsssc pet 2021 notification released online form available at upsssc.gov.in apply online upsssc
upsssc 2021

महत्वपूर्ण तिथियां 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 के लिए प्रारंभिक अधिसूचना 25 मई को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार, 25 मई से ही शुरू हो गए हैं, जबकि रजिस्ट्रेशन करने और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जून, 2021 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन में संशोधन के लिए 28 जून, 2021 तक का समय दिया गया है। 

 

upsssc pet 2021 notification released online form available at upsssc.gov.in apply online upsssc
यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उम्र और योग्यता 
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2021 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष की होनी चाहिए और एक जुलाई, 2021 को उनकी अधिकतम उम्र 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। हालांकि, आयोग ने इंटरमीडिएट, स्नातक और स्नातकोत्तर को वैकल्पिक योग्यता के रूप में रखा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
upsssc pet 2021 notification released online form available at upsssc.gov.in apply online upsssc
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला

आवेदन शुल्क 
सामान्य / ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 185 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी / एसटी के उम्मीदवारों को 95 रुपये का शुल्क देना होगा। 25 रुपये पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू है। 

आवेदन की प्रक्रिया जानने के लिए अगली स्लाइड जरूर पढ़ें। 
 

विज्ञापन
upsssc pet 2021 notification released online form available at upsssc.gov.in apply online upsssc
यूपीएसएसएससी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

PET 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • नोटिस बोर्ड सेक्शन में विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा-2021, प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पर क्लिक करें।
  • आवेदन के लिए News & Alerts सेक्शन में 
  • UPSSSC online application PET 2021 पर क्लिक करें।  
  • यूजर इंस्ट्रक्शन को पढ़ने के बाद अप्लाई पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

आवेदन के लिए सीधा लिंक UPSSSC PET 2021 Apply online  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed