अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जोधपुर ने 2021 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। एम्स जोधपुर ने जुलाई सत्र के लिए सीनियर रेजिडेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए एम्स जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इन रिक्तियों को लेकर जारी अधिसूचना को भी ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर पढ़ सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 106 है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून है। ऐसे में अभ्यर्थी समय सीमा से पहले इन पदों के लिए जरूर आवेदन कर लें। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए डायरेक्ट लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन रिक्तियों के लिए 45 साल से ज्यादा उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विस्तार से अगली स्लाइड में पढ़िए
एम्स जोधपुर: 106 सीनियर पदों पर निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन रिक्तियों के लिए योग्यता मापदंड
सीनियर रेसिडेंट पदों की इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एमडी, एमएस और डीएनबी की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी की उम्र 45 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इन सभी पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 22 मई से ही शुरू हो चुकी है। जनरल अभ्यर्थियों के लिए इन पदों पर आवेदन के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये रखी गई है। जबकि, ओबीसी, एससी एवं एसटी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है।
इसे भी पढ़ें-ऑयल इंडिया: टेक्निशियन रिजल्ट 2021 जारी, ऐसे करें चेक
इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। सिंगल पोस्ट के लिए 6 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा और उसके बाद जिसका प्रदर्शन बेहतर होगा उसे चुना जाएगा। चुने हुए अभ्यर्थी को हर महीने 18,750 + 6600 रुपये का वेतन अन्य भत्तों के साथ दिया जाएगा। विस्तार से जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
इसे भी पढ़ें-UPSSSC PET 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना जारी; यहां जानें पूरी डिटेल