पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने 2632 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट लाइनमैन, रेवेन्यू ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, क्लर्क और असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। 31 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इच्छुक अभ्यर्थी पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर pspcl.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
पीएसपीसीएल भर्ती 2021: बिजली विभाग में 2632 पदों पर होंगी भर्तियां, 31 मई से करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
| पद | संख्या |
| सहायक लाइनमैन (एएलएम) | 1700 |
| क्लर्क | 549 |
| असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (एएसएसए) | 290 |
| जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल | 75 |
| रेवेन्यू अकाउंटेंट | 18 |
महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 31 मई, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 20 जून, 2021
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 2 जुलाई, 2021
आवेदन शुल्क - सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति और दिव्यांग अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए 590 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।
अन्य जानकारियां
आयु सीमा - 1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। रेवेन्यू अकाउंटेंट, सहायक लाइनमैन और असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट के पदों के लिए केवल एक ही परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वहीं क्लर्क और जेई के पदों के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा होगी।
शैक्षणिक योग्यता -
सहायक लाइनमैन (एएलएम)/असिस्टेंट सब स्टेशन अटेंडेंट (एएसएसए)/जूनियर इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल - संबंधित क्षेत्र में स्नातक व स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आखिरी स्लाइड में दी गई लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
क्लर्क - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए योग्य हैं।
रेवेन्यू अकाउंटेंट - किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ बीकॉम/ 50 फीसदी अंकों के साथ एमकॉम/ सीए इंटर/ आईसीडब्ल्यूएआई इंटर करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।