फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Home Minister Amit Shah remark Rahul Gandhi verdict to be announced today

गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का मामला: आज आएगा राहुल गांधी पर फैसला, सुल्तानपुर कोर्ट के लिए निकले सांसद

Mon, 26 Oct 2026 09:57 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 09:57 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी पर आज फैसला आएगा। इस मौके पर कोर्ट में मौजूद रहने के लिए वह लखनऊ से सुल्तानपुर कोर्ट के लिए निकल गए हैं। आगे पढ़ें अपडेट...

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah remark Rahul Gandhi verdict to be announced today
गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी का मामला: आज आएगा राहुल गांधी पर फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में सोमवार को फैसला आना है। अदालत के आदेश पर राहुल गांधी सुल्तानपुर कोर्ट पहुंच रहे हैं। वह लखनऊ एयरपोर्ट से निकल चुके हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले 13 अक्तूबर को एमपी-एमएलए कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में 26 अक्तूबर की तारीख फैसले के लिए तय की थी। अदालत ने फैसले के समय पर सांसद राहुल गांधी को उपस्थित रहने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


बताते चलें कि कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी भाजपा नेता विजय मिश्र ने वर्ष 2018 में राहुल गांधी के जरिये गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से नाराज होकर मानहानि का परिवाद दायर किया। इस मामले का विचारण एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। सांसद राहुल गांधी के अधिवक्ता ने अपनी लिखित बहस में विवादित बयान को स्वीकार किया है, लेकिन उसे तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने समेत अन्य तर्क रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, परिवादी पक्ष के अधिवक्ता ने विवादित बयान देने की बात स्वीकार करने के आधार पर सांसद राहुल गांधी को दोषी करार दिए जाने की मांग की है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनकर फैसले के लिए पत्रावली सुरक्षित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed