{"_id":"6ade591117255a9fae09860e","slug":"businessmans-son-dies-in-road-accident-sultanpur-news-c-13-1-lko1039-1982773-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में व्यापारी पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में व्यापारी पुत्र की मौत
Mon, 26 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
कुड़वार कस्बे में मृतक के घर मौजूद महिलाएं। स्रोत-ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुड़वार। बंधुआकला के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर इस्लामगंज स्थित एक ढाबे के पास रविवार दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुड़वार के गल्ला व्यापारी श्रीराम अग्रहरि के पुत्र बाइक सवार सुधांशु (27) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुधांशु ने हेलमेट नहीं पहना था।
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक दुर्घटना दोपहर एक बजे हुई। सुधांशु बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट नहीं पहनने की वजह से उनके सिर में गहरी चोट लग गई। ग्रामीणों की मदद से सुधांशु को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के मुताबिक सुधांशु रविवार सुबह 11 बजे घर से गल्ला खरीदने के लिए बाइक से निकले थे। सुधांशु के बड़े भाई सुधीर की दो वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। उनकी मौत से मां रामा देवी, पत्नी अंकिता गमजदा हैं। सुधांशु के एक पुत्री केशवी (डेढ़ वर्ष) है। बंधुआकला थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।