UPTET Result 2022: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी परीक्षा का परिणाम अब कभी भी जारी किया जा सकता है। लाखों की संख्या में उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। ऐसी जानकारी आ रही है कि अब इन उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET 2021 परीक्षा के परिणाम को जारी कर सकता है। हम इस खबर में आपको परिणाम के जारी होने के बाद इसे चेक करने और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में अवगत कराएंगे।
UPTET Result 2022: जानें कब जारी होगा यूपीटीईटी 2021 का परिणाम, कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?
UPTET Result 2022: आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक यूपीटीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी 23 फरवरी को और परिणाम की घोषणा 25 फरवरी, 2022 को की जानी थी। राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण परिणाम जारी होने में देरी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPTET Result 2022: इसी हफ्ते जारी हो सकता है परिणाम
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से यूपीटीईटी के परिणाम इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से परिणाम को जारी करने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस हफ्ते किसी भी समय यूपीटीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम दोनों ही जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर नजर बना कर रखें।
UPTET Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2021 का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। इस परीक्षा के लिए 21 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था। इसके बाद से ही उम्मीदवार परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
UPTET Result 2022: परिणाम में हुई देरी
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम जारी होने में काफी देरी देखने को मिली है। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक यूपीटीईटी की अंतिम उत्तर कुंजी 23 फरवरी को और परिणाम की घोषणा 25 फरवरी, 2022 को की जानी थी। हालांकि, राज्य में विधानसभा चुनाव के कारण परिणाम जारी होने में देरी हुई।
UPTET Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाी दे रहे यूपीटीईटी परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

कमेंट
कमेंट X