फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inauguration and foundation stone laying for various development projects including badminton court at Banbasa

बनबसा मिनी स्टेडियम: सीएम धामी ने बैडमिंटन कोर्ट समेत विभिन्न विकास कार्यों का किया शिलान्यास

Sun, 18 Oct 2026 10:11 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा
संवाद न्यूज एजेंसी, बनबसा Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 18 Oct 2026 10:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करना उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। खेल किट खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती हैं।

विज्ञापन
Inauguration and foundation stone laying for various development projects including badminton court at Banbasa
सीएम धामी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान बनबसा मिनी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल किट और पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने, नशे से दूर रहने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करना उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान है। खेल किट खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और ऊर्जावान युवा सशक्त समाज एवं विकसित राष्ट्र की नींव हैं।
विज्ञापन


UK Top News: भाजपा को झटका, चंपावत को सीएम की सौगात, रुद्रपुर में गोलीकांड, देहरादून पहुंचे नए राज्यपाल
विज्ञापन
विज्ञापन


‘आदर्श चंपावत’ के लक्ष्य पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चंपावत के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ‘आदर्श चंपावत’ का लक्ष्य हासिल करना ‘आदर्श उत्तराखंड’ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए खेल, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट में करीब 256.97 करोड़ रुपये की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज विकसित किया जा रहा है। इससे प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं और प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, नियमित स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त, जनपद में 20 करोड़ रुपये की लागत से 50 शैय्याओं वाला क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जाएगा। इससे गंभीर रोगियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कहा कि टनकपुर में लगभग 237.74 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) विकसित किया जा रहा है। इससे क्षेत्र की परिवहन और संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी। वहीं, मां पूर्णागिरि धाम और शारदा कॉरिडोर से जुड़े विकास कार्यों से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा होंगे।

Trending Videos

कैप्टन करम चन्द स्टेडियम में विकास कार्यों का शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बनबसा के चूना भट्ठा स्थित स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन करम चन्द स्टेडियम में चार विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें 28 लाख रुपये की लागत से दर्शकदीर्घा स्टैंड, 20 लाख रुपये से पहुंच मार्ग और 20 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण शामिल है। इसके अलावा, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत 150.20 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed