फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तर प्रदेश: बोर्ड ने बढ़ाई 9539 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि, अब 15 जून तक करें अप्लाई

Sat, 22 May 2021 09:11 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 22 May 2021 09:11 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh police recruitment and promotion board UPPRPB increase application date on 9539 posts due to surge of covid
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर कुल 9534 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमाण्डर और पीएससी एवं अग्निश्मान द्वितीय अधिकारी के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। 21 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के मुताबिक कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियों की वजह से आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को वांछित प्रमाण पत्र बनवाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जून कर दी गई है। बता दें इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई निर्धारित की गई थी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जाकर देख सकते हैं।

Uttar Pradesh police recruitment and promotion board UPPRPB increase application date on 9539 posts due to surge of covid
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पदों का विवरण 
श्रेणी संख्या
अनारक्षित 3613
ईडब्ल्यूएस 902
अन्य पिछड़ा वर्ग 2437
अनुसूचित जाति 1895
अनुसूचित जनजाति 180
कुल 9027
Uttar Pradesh police recruitment and promotion board UPPRPB increase application date on 9539 posts due to surge of covid
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला
प्लाटून कमांडर, पीएसी के पदों का विवरण
श्रेणी संख्या
अनारक्षित 194
ईडब्ल्यूएस 48
अन्य पिछड़ा वर्ग 131
अनुसूचित जाति 101
अनुसूचित जनजाति 10
कुल 484
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh police recruitment and promotion board UPPRPB increase application date on 9539 posts due to surge of covid
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों का विवरण
श्रेणी संख्या
अनारक्षित 10
ईडब्ल्यूएस 2
अन्य पिछड़ा वर्ग 6
अनुसूचित जाति 5
अनुसूचित जनजाति 0
कुल 23
विज्ञापन
Uttar Pradesh police recruitment and promotion board UPPRPB increase application date on 9539 posts due to surge of covid
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला
  • आवेदन प्रक्रिया: उपरोक्त पदों के लिए भर्ती आवेदन प्रारंभ होने की तिथि 01 अप्रैल, 2021 है। जबकि आवेदन प्रक्रिया 15 जून, 2021 को रात्रि 12 बजे समाप्त होगी। आवेदन शुल्क और फॉर्म सबमिट भी इसी समय सीमा में करना होगा। इस भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 400 रुपए का भुगतान करना होगा। 
  • योग्यता मानदंड: नागरिक पुलिस में एसआई पद व प्लाटून कमांडर, पीएसी के लिए - किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के लिए साइंस विषय से स्नातक होना जरूरी है।
  • आयु सीमा: आवेदन के लिए अभ्यर्थियों की उम्र 21 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई, 1993 के पहले और 01 जुलाई, 2000 के पश्चात न हुआ हो। हालांकि, राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में पांच-पांच वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed