सब्सक्राइब करें

SPMCIL: CS या IT में इंजीनियरिंग की डिग्री वालों के लिए साइबर सिक्योरिटी यंग प्रोफेशनल की नौकरी; सैलरी 50 हजार

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 03:36 PM IST
सार

SPMCIL Young Professional Recruitment 2026: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने साइबर सिक्योरिटी यंग प्रोफेशनल पदों के लिए भर्ती शुरू की है। आईटी/कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयनित होने पर 50,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।
 

विज्ञापन
SPMCIL Young Professional Cyber Security Recruitment 2026: Check Eligibility, Salary, Selection Process
Cyber Security Young Professional Vacancy - फोटो : Freepik (अमर उजाला ग्राफिक्स)

SPMCIL Recruitment 2026: सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र में यंग प्रोफेशनल की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। एसपीएमसीआईएल भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन मिनीरत्न श्रेणी-I की कंपनी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नीचे भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी आसान भाषा में दी गई है।

Trending Videos
SPMCIL Young Professional Cyber Security Recruitment 2026: Check Eligibility, Salary, Selection Process
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

यंग प्रोफेशनल के कितने पद हैं?

कंपनी ने यंग प्रोफेशनल - साइबर सिक्योरिटी के कुल 3 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 2 पद नोएडा स्थित डेटा सेंटर और 1 पद हैदराबाद के डिजास्टर रिकवरी सेंटर के लिए हैं। यह नियुक्ति निश्चित अवधि के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर की जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 3 साल होगी, जो परफॉर्मेंस के आधार पर बढ़ाई या समाप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
SPMCIL Young Professional Cyber Security Recruitment 2026: Check Eligibility, Salary, Selection Process
Cyber Security - फोटो : Adobe Stock

6 मार्च तक आवेदन का मौका, 50 हजार सैलरी

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 7 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 6 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 50,000 रुपये (ऑल-इंक्लूसिव) वेतन और सीमित मेडिकल क्लेम, लीव और वार्षिक 8% इंक्रीमेंट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 

SPMCIL Young Professional Cyber Security Recruitment 2026: Check Eligibility, Salary, Selection Process
Cyber Security - फोटो : Adobe Stock

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

आवेदक के पास कंप्यूटर साइंस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में फुल-टाइम BE/BTech (कम से कम 60% अंक) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, CEH, CCSP, CISSP, CompTIA CySA+, GSEC या OSCP जैसे किसी एक साइबर सिक्योरिटी सर्टिफिकेट की आवश्यकता भी होगी। अभ्यर्थी को कम से कम 5 साल का साइबर सिक्योरिटी अनुभव होना चाहिए। साइबर सिक्योरिटी में पोस्टग्रेजुएट स्पेशलाइजेशन वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक की अधिकतम आयु 7 फरवरी, 2026 तक 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
SPMCIL Young Professional Cyber Security Recruitment 2026: Check Eligibility, Salary, Selection Process
Cyber Security - फोटो : Adobe Stock

स्किल सेट और जिम्मेदारियां

उम्मीदवारों को साइबर सिक्योरिटी आर्किटेक्चर, नेटवर्क सुरक्षा, थ्रेट डिटेक्शन, वल्नरेबिलिटी मैनेजमेंट, रिस्क असेसमेंट और डेटा प्रोटेक्शन मानकों (NIST, ISO 27001 आदि) की अच्छी समझ होनी चाहिए। IDS/IPS, SIEM टूल्स और सिक्योरिटी ऑडिट का अनुभव भी जरूरी है।

आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed