सब्सक्राइब करें

Engineering Jobs: इंजीनियरिंग वालों के लिए सात शानदार भर्तियां; सीडैक, BSNL और बैंकिंग में 4200+ वैकेंसी

जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 04 Feb 2026 10:41 AM IST
सार

Engineering Jobs: इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों, केंद्र सरकार, राज्य सरकार, बैंकिंग, रेलवे, रक्षा और सरकारी उपक्रमों में नौकरी पाने का शानदार अवसर है। ये भर्तियां फ्रेशर और अनुभवी दोनों के लिए हैं। यहां ऐसी छह भर्तियां बताई गई हैं जिनका फॉर्म इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोग भर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Engineering Government Jobs: 4277 posts in C-DAC, BSNL, SBI and others; Engineers can apply, Check details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

Engineering Jobs 2026: अगर आप इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। सीडैक (C-DAC), बीएसएनल (BSNL), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), मुंबई पोर्ट अथॉरिटी, भारतीय सेना (Indian Army) और नौसेना (Indian Navy) में 4,277 पदों पर भर्ती चल रही है। इन भर्तियों में इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले लोग भाग ले सकते हैं। सभी भर्तियां से जुड़ा विवरण नीचे जान सकते हैं।

Trending Videos
Engineering Government Jobs: 4277 posts in C-DAC, BSNL, SBI and others; Engineers can apply, Check details
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

C-DAC Contractual Jobs: सीडैक में भर्ती

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट एसोसिएट समेत विभिन्न स्तरों पर 805 संविदात्मक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 फरवरी, 2026 तक किया जा सकता है। भर्ती अभियान के तहत प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट एसोसिएट जैसे पद भरे जाएंगे। यह भर्ती बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, तिरुवनंतपुरम, कलकत्ता, मौहाली, मुंबई, नोएडा, पुणे और हैदराबाद जैसे विभिन्न केंद्रों के लिए की जा रही है। पात्रता मानदंड में प्रासंगिक विषय में बीई/बी.टेक/एमई/एम.टेक/एमसीए/पीएचडी में 60% अंक जैसी योग्याएं शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन
Engineering Government Jobs: 4277 posts in C-DAC, BSNL, SBI and others; Engineers can apply, Check details
BSNL - फोटो : अमर उजाला

BSNL Vacancy: बीएसएनएल में इंजीनियर्स के लिए नौकरी

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) वरिष्ठ कार्यकारी प्रशिक्षु (DR) के 120 पदों पर भर्ती कर रहा है। आवेदन करने के लिए न्यूनत योग्यता बीई/बीटेक में 60% अंक (दूरसंचार)/सीए/सीएमए (वित्त) तय की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च, 2026 तक चलेगी।
आधिकारिक नोटिस देखें...

Engineering Government Jobs: 4277 posts in C-DAC, BSNL, SBI and others; Engineers can apply, Check details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI (फाइल)

SBI CBO Vacancy: एसबीआई में सीबीओ की भर्ती

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के 2050 पदों पर भर्ती निकाली है। बैकलॉग वैकेंसी को मिलाकर कुल पद 2200 से अधिक हैं। बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं।
अधिक पढ़ें...

विज्ञापन
Engineering Government Jobs: 4277 posts in C-DAC, BSNL, SBI and others; Engineers can apply, Check details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

Mumbai Port Authority: मुंबई पोर्ट अथॉरिटी में भर्ती

मुंबई पोर्ट अथॉरिटी ने नियमित और संविदा आधार पर मरीन इंजीनियर और पायलट के 28 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। मरीन इंजीनियर (नियमित) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है। आवेदक के पास मरीन इंजीनियरिंग से संबंधित योग्यताएं, मर्चेंट शिपिंग एक्ट के अनुसार सक्षमता प्रमाण पत्र और मरीन ऑपरेशन में योग्यता प्राप्त करने के बाद का अनुभव होना चाहिए। अधिक जानकारी आधिकारिक नोटिस में देखें।
आधिकारिक नोटिस....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed