फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए बहुत ही सुरक्षित माने जाते हैं भारत के ये 5 शहर

Wed, 12 Feb 2020 09:46 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 12 Feb 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
5 safest places in india for solo female travellers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मजा ही अलग है लेकिन सोलो ट्रैवलिंग का भी अपना अलग आनंद है। व्यस्त जीवन-शैली और लोगों से घिरे रहने के कारण आजकल अकेले घूमने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई महिलाएं भी सोलो ट्रिप को लेकर प्लान करती हैं लेकिन सिक्यॉरिटी को लेकर परेशान रहती हैं। कई बार तो इसी डर में वो ट्रिप पर जाती ही नहीं हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत के कुछ ऐसे शहर के बारे में बताएंगे जो सोलो ट्रैवलिंग के लिए बहुत ही सुरक्षित है।

5 safest places in india for solo female travellers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋषिकेश, उतराखंड
कुदरती खूबसूरती, गंगा की कल-कल धारा और पर्वतों के बीच शांति के साथ रोमांच देखने की जगह का नाम है ऋषिकेश। यदि आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो ऋषिकेश आना आपके लिए बेहतरीन स्पॉट है। सोलो ट्रैवलिंग के लिए ऋषिकेश बहुत ही सुरक्षित जगह है।

5 safest places in india for solo female travellers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हम्पी, कर्नाटक
कर्नाटक का हम्पी सोलो ट्रैवलर्स के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। इस शहर का आर्किटेक्चर और खूबसूरत लैंडस्केप लोगों को बहुत ही आकर्षित करते हैं। यहां पर आप रॉक क्लाइंबिग, आफ साइकलिंग या तुंगभद्रा के किनारे अच्छा समय बिता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 safest places in india for solo female travellers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में एक सुंदर घाटी जिसे 'जीरो वैली' कहते हैं और यहां जाने वाले इसे जन्नत कहते हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए ये जगह बहुत ही सुरक्षित है। भारत में सबसे प्रसिद्ध संगीत समारोहों में से एक जीरो फेस्टिवल भी आपको एक अलग अनुभव देगा।

विज्ञापन
5 safest places in india for solo female travellers
The Walled City of Jaipur - फोटो : सोशल मीडिया

जयपुर, राजस्थान
पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपूर अकेले ट्रैवल करने वाली लड़कियों के लिए सुरक्षित माना जाता है। जयपुर में आप हवा महल, जल महल, नाहरगढ़ का किला, आमेर का किला, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, गल्ताजी, बिरला मंदिर, गढ़ गणेश मंदिर, जयगढ़ का किला, जयपुर जू और गोविंद देवजी मंदिर जरूर जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed