फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में गुड़पट्टी के सेवन से दूर रहता है जुकाम, और भी हैं फायदे

Wed, 30 Dec 2020 05:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 30 Dec 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
benefits of eating gur patti in winter season in hindi
गुड़ और मूंगफली दानों से बनती है गुड़पट्टी

सर्दियों का मौसम अधिकांश लोगों को इसलिए भी पसंद होता है क्योंकि इसे सेहत का मौसम भी कहा जाता है। कई सारे लोग सर्दियों में खाना खाने के बाद गुड़पट्टी या गजक का सेवन करना पसंद करते हैं। गुड़पट्टी को कई सारे लोग चिक्की भी कहते हैं। यह स्वाद में तो अच्छी होती ही है साथ ही यह आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम, जिंक, नियासिन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, विटामिन बी6, आदि से भी भरपूर होती हैं इसलिए इसके सेवन से शरीर को कई सारे फायदे पहुंचते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए कि गुड़पट्टी के सेवन से किन शारीरिक समस्याओं का होता है उपचार। 

 

 

 

 

 

benefits of eating gur patti in winter season in hindi
गुड़पट्टी में आयरन भी मौजूद होता है - फोटो : Social media

हीमोग्लोबिन में वृद्धि
जिन लोगों को हीमोग्लोबिन की कमी होती है। चिकित्सक स्वयं उन्हें हीमोग्लाबिन बढ़ाने के लिए गुड़पट्टी खाने की सलाह देते हैं। गुड़पट्टी खाने से रक्त संचार बेहतर ढंग से होने लगता है। गुड़पट्टी में आयरन भी मौजूद होता है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति इसका नियमित रूप से सेवन करता है तो थोड़े ही दिन में उसके शरीरी में लाल रक्त कोशिकाएं भी बढ़ जाती है। 

 

 

 

benefits of eating gur patti in winter season in hindi
पाचनतंत्र बेहतर ढंग से काम करता है - फोटो : social media

पेट की समस्या से राहत
सर्दियों में यदि आप प्रतिदिन गुड़पट्टी का सेवन करते हैं तो पेट की समस्या से आपको निजात मिलती है और आप पाचनतंत्र भी बेहतर ढंग से काम करता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या भी इससे हल की जा सकती है। इसलिए खाना खाने के बाद टहलते हुए एक- दो गुड़पट्टी का सेवन करें तो पेट एकदम सही रहेगा। पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of eating gur patti in winter season in hindi
शरीर में गर्माहट बनी रहती है - फोटो : सोशल मीडिया

जुकाम का इलाज
ठंड के दिनों में गुड़पट्टी खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है जिस वजह से आपको आसानी से सर्दी, जुकाम नहीं हो पाता है। कभी सर्दीली हवाओं में निकलने से यदि जुकाम हो भी जाता है तो गुड़पट्टी के सेवन से यह जल्दी ठीक हो जाता है। गुड़ और मुंगफली दाने दोनों ही शरीर को गर्म रखते हैं। साथ ही सर्दी के दौरान गले में होने वाली खराश आदि में भी इसे खाने से आराम मिलता है। 

 

विज्ञापन
benefits of eating gur patti in winter season in hindi
मीठा खाने से तनाव दूर होता है - फोटो : Pixabay
तनाव से राहत
यदि आपका मन ठीक नहीं है, कोई चिंता सता रही है तो गुड़पट्टी खा लिजिए। थोड़ी ही देर में आपको सब अच्छा लगने लगेगा। मीठा खाने से तनाव दूर होता है और ये तो फिर ऐसा मीठा है जो कि आपको नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा इसलिए यदि आप तनाव दूर करने के लिए चॉकलेट्स का सहारा लेते हैं तो इसबार गुड़पट्टी से चॉकलेट को बदल डालें। यकीन मानिए परिणाम बेहतर ही मिलेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed