फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bindeshwar Pathak: ऐसे बीता बिंदेश्वर पाठक का बचपन, जानिए कितनी संपत्ति के थे मालिक

Tue, 15 Aug 2023 06:07 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 15 Aug 2023 06:07 PM IST
विज्ञापन
Bindeshwar Pathak Lifestyle And Net Worth in Hindi Know Career, Education And Achievement
Bindeshwar Pathak - फोटो : instagram

दुनिया को शौचालय का महत्व बताने वाले सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर पाठक का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 80 साल के बिंदेश्वर ने एम्स दिल्ली में आखिरी सांस लीं। बिंदेश्वर पाठक सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक थे जो कि एक सामाजिक सेवा संगठन है। सुलभ इंटरनेशनल के जरिए लोगों को मानव अधिकारों, पर्यावरण स्वच्छता, वेस्ट मैनेजमेंट और रिफार्म्स को बढ़ावा देने का कार्य किया जाता है। बिंदेश्वर पाठक एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। सामाजिक सुधार, विशेषकर स्वच्छता और साफ-सफाई के क्षेत्र में उनका कार्य अग्रणी माना जाता है। सुभल इंटरनेशनल संगठन में उनका कार्य के लिए उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

Bindeshwar Pathak Lifestyle And Net Worth in Hindi Know Career, Education And Achievement
बिंदेश्वर पाठक - फोटो : अमर उजाला

बिंदेश्वर पाठक का जीवन परिचय

बिहार में वैशाली जिले के रामपुर बघेल गांव में जन्मे बिंदेश्वर पाठक ने 1964 में समाजशास्त्र से स्नातक की डिग्री हासिल की। बिहार और उत्तर प्रदेश से उन्होंने 1980 में समाजशास्त्र से परास्नातक, अंग्रेजी से परास्नातक और 1985 में पीएचडी की।

बचपन में बिंदेश्वर पाठक के घर में 9 कमरे थे, लेकिन एक भी शौचालय नहीं। महिलाएं शौच के लिए सुबह जल्दी उठकर बाहर जाती थीं। दिन में बाहर शौच करना मुश्किल होता था, जिससे महिलाओं को काफी समस्याएं होती थीं। बिंदेश्वर पाठक इन बातों से बेचैन हो गए। इस समस्या का हल निकालने के लिए उन्होंने सुलभ शौचालय की व्यवस्था की।

Bindeshwar Pathak Lifestyle And Net Worth in Hindi Know Career, Education And Achievement
Bindeshwar pathak

बिंदेश्वर पाठक की उपलब्धि

1991 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें गुड कार्पोरेट सिटिजन अवार्ड, एनर्जी ग्लोब अवार्ड, डब्ल्यूएचओ पब्लिक हेल्थ कैपेन अवार्ड और गांधी शांति पुरस्कार मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bindeshwar Pathak Lifestyle And Net Worth in Hindi Know Career, Education And Achievement
Bindeshwar Pathak - फोटो : instagram

बिंदेश्वर पाठक की संपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिंदेश्वर पाठक सालाना 4 से 5 मिलियन कमाई करते रहे। बिंदेश्वर पाठक कुल 306 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed