फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रेटी लाइफस्टाइल: क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर, जानें कितनी आलीशान जिंदगी जीते हैं

Fri, 14 Jan 2022 02:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 14 Jan 2022 02:00 PM IST
विज्ञापन
cricketer turned politician gautam gambhir net worth luxury lifestyle
गौतम गंभीर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी का जलवा बिखरने वाले गौतम गंभीर राजनिती में कदम रख चुके हैं। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से वो कई बार भारत को कई सारी सीरीज में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। वहीं ये भारतीय बल्लेबाज असल जिंदगी में भी काफी शानदार जिंदगी जीता है। तो चलिए जानें कितनी है गौतम गंभीर की नेटवर्थ और कितनी आलीशान जिंदगी वो जीते हैं। 

cricketer turned politician gautam gambhir net worth luxury lifestyle
गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया

गौतम गंभीर उन क्रिकेटरों मे से एक हैं जो अपने बेहतरीन खेल के साथ ही गुड लुक्स के भी मालिक हैं। ऐसे में वो विज्ञापनों के जरिये भी अच्छी खासी कमाई करते थे। वहीं कमेंटरी भी उनकी कमाई का हिस्सा थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर दिल्ली के सबसे दौलतमंद सांसद हैं। 

cricketer turned politician gautam gambhir net worth luxury lifestyle
गौतम गंभीर (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 में राजनीति में कदम रखने वाले गौतम गंभीर ने चुनावी नामांकन में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। जिसके मुताबिक वो 147 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि क्रिकेट कॉमेंटरी के जरिए मिलने वाली धनराशि को वो जनरसोई में खर्च करते हैं। जिससे लोगों को सस्ता खाना मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer turned politician gautam gambhir net worth luxury lifestyle
गौतम गंभीर - फोटो : social media

इसके साथ ही गौतम गंभीर महंगी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास ऑडी, बीएमडब्ल्यू जैसी कारें और महंगी बाइक्स है। गौतम गंभीर की पत्नी नताशा करोड़पति बिजनेसमैन की बेटी हैं। जिनके पास एक करोड़ की संपत्ति है। गौतम गंभीर उन लोगों में से एक हैं जो सैनिकों के परिवार का खर्च उठाते हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सुकमा में नक्सली हमले में शहीद हुए 25 सीरीआरपीफ जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च वह खुद उठा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed