धनतेरस का त्योहार नरक चतुर्दशी से पहले वाले दिन होता है। इस दिन को खरीदारी का दिन माना जाता है। दरअसल, इस दिन खरीदारी करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन लोग सोना-चांदी, बर्तन और कई अन्य चीजों की भी खरीदारी करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करना बड़ा ही शुभ माना जाता है, और कहा जाता है कि अग इस दिन खरीदारी की जाए तो धन समृद्धि बढ़ती है। इसलिए इस दिन बाजारों में भी काफी भीड़-भाड़ देखने को मिलती है। लेकिन खरीदारी के बीच क्या आप ये जानते हैं कि हमें इस दिन किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है। शायद आप इस बारे में न जानते हों, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6177cb7279698f27a94abcec","slug":"dhanteras-2021-these-four-things-should-not-be-bought-on-the-day-of-dhanteras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2021: गलती से भी धनतरेस के दिन न करें इन चार चीजों की खरीदारी, बन सकता है बिगड़ता काम","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Dhanteras 2021: गलती से भी धनतरेस के दिन न करें इन चार चीजों की खरीदारी, बन सकता है बिगड़ता काम
Tue, 02 Nov 2021 12:20 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस 2021
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस 2021
- फोटो : istock
कांच या इससे बना सामान
- धनतेरस के दिन कांच या कांच से बने सामान को खरीदना बेहद अशुभ माना जाता है। कांच का संबंध राहु ग्रह से है, इसलिए इस दिन कांच खरीदने से मना किया जाता है।
धनतेरस 2021
- फोटो : istock
नुकीली चीजें
- माना जाता है कि धनतेरस के दिन नुकीली चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इसमें चाकू, कैंची, तलवार जैसी अन्य चीजें शामिल हैं। जिन चीजों में धार हो यानी वो धारदार हो, तो इन्हें धनतेरस के दिन नहीं खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस 2021
- फोटो : pixabay
लोहे की चीजें
- धनतेरस के दिन लोहे से बनी चीजों की खरीदारी करना भी अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो अगर कोई व्यक्ति अपने घर में लोहे का सामान, जैसे- कील, लोहे की छड़ी आदि कुछ भी लोहे से बना लाता है, तो उस परिवार पर राहु की अशुभ छाया तक पड़ सकती है।
विज्ञापन
धनतेरस 2021
- फोटो : istock
काली चीजों से बचें
- धनतेरस के दिन काली चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए। जैसे- काले कपड़े, काले जूते, कोयला आदि। इन चीजों को धनतेरस के दिन घर में लाना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए ऐसी चीजों की खरीदारी भूल से भी नहीं करनी चाहिए।