फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Patani Net Worth: एक फिल्म से करोड़ों कमाती हैं दिशा पाटनी, जानें एक्ट्रेस की नेट वर्थ

Mon, 13 Jun 2022 04:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 13 Jun 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani Net Worth Lifestyle Income House Car Collection And Photos
दिशा पाटनी की नेट वर्थ - फोटो : Instagram/dishapatani

Disha Patani Net Worth: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है। अपनी खूबसूरती और फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाने वाली दिशा पाटनी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। दिशा पाटनी ने अपने करियर की शुरुआत 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से सुशांत सिंह राजपूत के साथ की थी। इस फिल्म के दिशा के काम की सराहना की गई। उसके बाद दिशा कई फिल्मों में नजर आईं। एक्टिंग के अलावा अपने डांस नंबर के कारण भी दिशा ने बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली। दिशा पाटनी अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह वर्कआउट के वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। दिशा ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। चलिए जानते हैं दिशा पाटनी की लग्जरी लाइफस्टाइल, कमाई और नेट वर्थ के बारे में।

Disha Patani Net Worth Lifestyle Income House Car Collection And Photos
दिशा पाटनी की नेट वर्थ - फोटो : Instagram/dishapatani

दिशा पाटनी का घर

उत्तर प्रदेश के बरेली से ताल्लुक रखने वाली दिशा पाटनी ने लखनऊ के एमेटी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई की है। बाद में बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गईं। फिलहाल दिशा पाटनी मुंबई में रह रही हैं। साल 2016 में दिशा पाटनी ने मुंबई में लग्जरी घर खरीदा था। इस घर की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है। दिशा पाटनी के इस घर का इंटिरियर बहुत खूबसूरत हैं और यहां सभी सुविधाएं मौजूद हैं।

Disha Patani Net Worth Lifestyle Income House Car Collection And Photos
दिशा पाटनी की नेट वर्थ - फोटो : अमर उजाला

दिशा पाटनी का कार कलेक्शन

अभिनेत्री दिशा पाटनी के पास लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। भले ही उनके पास बहुत ज्यादा गाड़ियां नही हैं लेकिन उनके कार कलेक्शन में दुनिया की कुछ महंगे ब्रांड की गाड़ियां हैं, जिसमें मिनी कूपर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani Net Worth Lifestyle Income House Car Collection And Photos
दिशा पाटनी की नेट वर्थ - फोटो : Instagram/dishapatani

दिशा पाटनी की कमाई

मलंग, राधे जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं दिशा पाटनी फिल्मों में एक्टिंग, मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती हैं। दिशा पाटनी टीवी शो में भी बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं। दिशा पाटनी एक फिल्म के लिए पांच से छह करोड़ रुपये फीस लेती हैं। वह महीने में एक करोड़ से ज्यादा और सालाना 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करती हैं। साल 2015 में कैडबरी के विज्ञापन से चर्चा में आईं दिशा कई ब्रांड के प्रोडक्ट्स के विज्ञापन में नजर आ जाती हैं।

विज्ञापन
Disha Patani Net Worth Lifestyle Income House Car Collection And Photos
दिशा पाटनी की नेटवर्थ - फोटो : instagram

दिशा पाटनी नेट वर्थ

बात करें दिशा पटानी की नेट वर्थ की, तो कम समय में ही उन्होंने बड़ी संपत्ति बना ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिशा पाटनी की नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर है। भारतीय करेंसी में दिशा पाटनी 74 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed