फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश में यहां बन सकता है कोविड-19 संग्रहालय, महामारी से लड़ने में मिलेगी मदद

Fri, 15 Jan 2021 12:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 15 Jan 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Doctor plans to build covid 19 museum in Kolkata
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे

कोरोना वायरस महामारी ने कैसे पिछले साल से लेकर अब तक लोगों की जिंदगी को पूरी तरह बदलकर रख दिया, ये हर किसी ने देखा और बारीकी से समझा भी। इस वायरस ने पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जान ले ली, और कई लोग इस खतरनाक वायरस से अब भी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए डॉक्टर कोलकाता में एक कोरोना संग्रहालय बनाने पर विचार कर रहे हैं। इस बात की जानकारी पश्चिम बंगाल डॉक्टर्स फोरम के पदाधिकारी डॉक्टर राजीव पांड ने दी। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस संग्रहालय के बारे में।

Doctor plans to build covid 19 museum in Kolkata
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

राजीव पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस संग्रहालय में मास्क, पीपीई किट, सेनिटाइजर, ग्लव्स के अलावा उन सभी सामानों को दिखाया जाएगा, जो इस वायरस से लड़ने में उपयोगी साबित हुए। इस संग्रहालय को बनाने को लेकर राज्य सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है और अंतिम मंजूरी का इंतजार है। डॉक्टर पांडे ने इस महामारी को लेकर कहा कि, 'इस तरह की महामारी 100 साल बाद आई। ऐसी चीजें हमारे दादा-दादी ने कभी नहीं देखी थी, जिसका सामना हम कर रहे हैं।'

Doctor plans to build covid 19 museum in Kolkata
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये बात किसी से छुपी नहीं कि कैसे इस महामारी ने पूरे देश में काफी संख्या में डॉक्टर्स को भी अपना शिकार बनाया, जिसमें कई की जान तक चली गई। डॉक्टर पांडे ने ये भी बताया कि कैसे उनके बाकी डॉक्टर साथियों की मौत इस वायरस की वजह से हो गई। इस पर उन्होने कहा कि, 'कोरोना वायरस संक्रमण के कारण राज्य में लगभग 90 डॉक्टर्स का साथ हमेशा के लिए छूट गया। ये दौर भी बीत जाएगा। भविष्य में आने वाली पीढ़ियों को इस बलिदान की याद दिलानी होगी और यही कारण है कि हम संग्रहालय बनाने पर विचार कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor plans to build covid 19 museum in Kolkata
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

डॉक्टर पांडे ने आखिर में ये भी बताया कि इस वायरस से लड़ते हुए जिन लोगों की जान गई उनकी कहानी को भी इस संग्रहालय में बताया जाएगा, ताकि लोग ये जान सके कि कैसे इस वायरस ने कई लोगों की कुर्बानी ले ली। जिन एंबुलेंस का इस्तेमाल कोविड-19 के मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में किया गया, उन एंबुलेंस को भी इस संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। यही नहीं, इसके अलावा संग्रहालय में एक स्मारक भी होगा, जो कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले डॉक्टरों के लिए होगा।

विज्ञापन
Doctor plans to build covid 19 museum in Kolkata
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

संग्रहालय का विचार डॉक्टर अर्जुन दासगुप्ता ने दिया। उन्होंने भी इस संग्रहालय को लेकर कहा कि, 'कैसे इस महामारी की शुरुआत हुई और कब टीके की शुरुआत हुई इसको लेकर हम दस्तावेज तैयार करेंगे। महामारी के खिलाफ पूरी मानवता की लड़ाई को यहां दिखाया जाएगा। साथ ही पूरे विश्व में कैसे इस वायरस से लड़ा गया, इसको भी इस संग्रहालय में दिखाया जाएगा।' उन्होंने इस संग्रहालय के लिए जमीन को लेकर कहा कि, 'राज्य सरकार से अनुरोध किया गया है कि वो उपयुक्त जगह पर रियायती दर पर भूखंड उपलब्ध कराए। हम चाहते हैं कि सरकार हमें जमीन मुहैया कराए और बाकी के इंतजाम हम कर लेंगे।' ऐसे में अगर ये संग्रहालय बनता है तो आने वाली पीढ़ी इससे काफी कुछ सीख सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed