सब्सक्राइब करें

गर्मी के मौसम में मोजे पहनने की आदत आपकी सेहत को कर सकती है खराब, जानें कैसे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Wed, 08 May 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
4 side effects of wearing socks in summer

अधिकांश लोगों को जुराब यानी कि मोजा पहनने का बहुत शौक होता है। और कुछ लोगों की आदत होती है। चाहे सर्दी हो या गर्मी वो हमेशा मोजा पहनते हैं। पर क्या आपको पता है कि गर्मी के मौसम में दिन भर मोजा पहनने से आपके सहेत पर बुरा असर पड़ता है। आइए जानते हैं मोजा गर्मी के मौसम में हमारी सेहत को कैसे प्रभावित करता है। 

Trending Videos
4 side effects of wearing socks in summer

त्वचा हो सकती है खराब
कई लोग सस्ते मोजे पहनते हैं, जिससे पैरों की स्किन खराब हो सकती है। गर्मी के मौसम में लगातार मोजा पहनने से पैरों में पसीना होने लगता है। इससे नमी बढ़ती है और फंगल इंफेक्शन होने की समस्या बढ़ जाती है और पैरों की त्वचा खराब होने लगती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
4 side effects of wearing socks in summer

ब्लड सर्कुलेशन होता है प्रभावित
अगर आप ज्यादा टाइट मोजे पहनते हैं तो उससे पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। पैरों में ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है। इस कारण आपको बेचैनी और शरीर में अचानक गर्मी लगने जैसी समस्या होने लगती है। 

4 side effects of wearing socks in summer

इसके अलावा अगर आप सुबह से लेकर रात के वक्त तक मोजे नहीं उतारते हैं तो पैरों में अकड़न हो सकती है। इससे एड़ी और पंजे वाला हिस्सा कई बार सुन्न पड़ जाता है। 

विज्ञापन
4 side effects of wearing socks in summer

बढ़ जाता है एडीमा का खतरा
शरीर के किसी भी हिस्से में तरल पदार्थ का जमा होना और उससे उसी हिस्से में सूजन आना ही एडीमा का लक्षण है। वैसे तो काफी देर तक एक ही स्थिति में बैठे रहने से पैर सुन्न हो जाता है। लेकिन इसके अलावा भी अगर आपका पैर सुन्न हो जाता है तो मोजे में खराबी हो सकती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed