सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Healthy Diet Tips: लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 18 Mar 2026 01:12 PM IST
सार

5 Foods for Longevity: अगर आप लंबा जीना चाहते हैं तो अपने खाने की थाली में पांच चीजों को अवश्य शामिल करें। यहां हम आपको इन जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
5  Foods for Longevity The diet that could add more years to your life in hindi
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! - फोटो : Freepik.com
5 Foods for Longevity: लंबा और स्वस्थ जीवन जीने की चाह हर किसी में होती है, लेकिन इसके लिए सिर्फ मेहनत या व्यायाम ही पर्याप्त नहीं है। हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि हमारी रोजमर्रा की डाइट यानी खाने की थाली में शामिल चीजें सीधे तौर पर हमारी सेहत और उम्र पर असर डालती हैं। डॉक्टर भी कहते हैं कि सही पोषण और संतुलित आहार लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, दिल और दिमाग स्वस्थ रहते हैं और ऊर्जा बनी रहती है। 


विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खास खाद्य पदार्थ ऐसे हैं, जिन्हें रोजाना खाने से लंबा जीवन और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जा सकता है। इनमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल होती हैं।

 अगर आप भी अपनी थाली को हेल्दी बनाना चाहते हैं और उम्र बढ़ाने के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता भी सुधारना चाहते हैं, तो यहां हम आपको पांच ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपने भोजन में अवश्य शामिल करें।

 
Trending Videos
5  Foods for Longevity The diet that could add more years to your life in hindi
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! - फोटो : Freepik.com
हरी पत्तेदार सब्जियां
 
  • हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली, सरसों का साग आदि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। 
  • इनमें मौजूद विटामिन A, C, K और फोलेट हृदय, आंखों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। 
  • एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करता है।
  • इसकी वजह से लोगों की उम्र बढ़ती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
5  Foods for Longevity The diet that could add more years to your life in hindi
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! - फोटो : Freepik.com
फल
 
  • फल जैसे सेब, केला, स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, संतरा और अनार प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। 
  • इनमें प्राकृतिक शुगर, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो हृदय, पाचन और मेटाबॉलिज्म के लिए फायदेमंद हैं। 
  • रोजाना 2-3 सर्विंग फल लेने से दिल और दिमाग दोनों स्वस्थ रहते हैं।

 
5  Foods for Longevity The diet that could add more years to your life in hindi
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! - फोटो : Freepik
नट्स और बीज
 
  • नट्स और बीज जैसे बादाम, अखरोट, चिया और फ्लैक्ससीड हृदय स्वास्थ्य, मस्तिष्क के विकास और ऊर्जा बढ़ाने में मदद करते हैं।
  •  इनमें हेल्दी फैट्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं।
  •  नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और मस्तिष्क तेज रहता है।

 
विज्ञापन
5  Foods for Longevity The diet that could add more years to your life in hindi
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! - फोटो : Freepik
दालें 
 
  • मूंग, मसूर, राजमा, छोले जैसी दालें प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। 
  • प्रोटीन मसल्स के निर्माण और रिपेयर के लिए जरूरी है।
  • दालों में फाइबर और आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है।
  • दालें पाचन और रक्त स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed