सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Women Health: महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं ये दिक्कतें, देखें कहीं आप भी तो नहीं हैं शिकार

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 18 Mar 2026 03:27 PM IST
सार

Common Health Issue Women Suffering From: बदलती जीवनशैली की वजह से आज के समय में ज्यादातर महिलाएं-लड़कियां किसी न किसी दिक्कत से जूझ रही हैं। इन दिक्कतें कौन सी हैं, आइए जानते हैं।

विज्ञापन
common health issues women suffering from these days PCOD To Thyroid
महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं ये दिक्कतें - फोटो : अमर उजाला
Common Health Issue Women Suffering From These Days: बदलती जीवनशैली, काम का बढ़ता दबाव और असंतुलित खानपान की वजह से आज के समय में ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का सामना कर रही हैं। लंबे समय तक स्क्रीन के सामने बैठना, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और नींद की कमी जैसी आदतें उनके जीवन पर गहरा असर डाल रही हैं। 


इन सभी कारणों से उनकी जीवनशैली प्रभावित होती है और उनकी ऊर्जा, कामकाजी क्षमता और सामान्य स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। अगर समय रहते इन समस्याओं को समझा और सही तरीके से सुधारा जाए, तो स्वास्थ्य और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाई जा सकती है। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे उन दिक्कतों के बारे में, जिनसे आजकल हर तीसरी महिला जूझ रही है। 
 
Trending Videos
common health issues women suffering from these days PCOD To Thyroid
महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं ये दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
हार्मोनल इंबैलेंस
 
  • हार्मोनल असंतुलन महिलाओं में बहुत आम समस्या बन गई है।
  •  इसके कारण मासिक धर्म अनियमित हो सकता है।
  •  पीरियड्स में अत्यधिक दर्द, रक्तस्राव की समस्या या मासिक धर्म का अचानक रुक जाना जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। 
  •   पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) या तनाव जैसी स्थिति भी होने लगती है। 
  • इसके लक्षणों में अचानक वजन बढ़ना, त्वचा पर मुहांसे और बालों का झड़ना शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
common health issues women suffering from these days PCOD To Thyroid
महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं ये दिक्कतें - फोटो : Freepil.com
थायरॉयड  
 
  • थायरॉयड ग्रंथी की समस्याएं महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं। 
  • ये थकान, वजन बढ़ना या घटना, बाल झड़ना और त्वचा की सूखापन जैसी समस्याएं पैदा करती है। 
  • थायरॉयड असंतुलन हार्मोनल इंबैलेंस को और गंभीर बना सकता है और शरीर की ऊर्जा स्तर को प्रभावित करता है।

 
common health issues women suffering from these days PCOD To Thyroid
महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं ये दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
मोटापा और वजन बढ़ना
 
  • आज की जीवनशैली में असंतुलित भोजन, अधिक जंक फूड का सेवन और शारीरिक गतिविधि की कमी से महिलाओं में मोटापा बढ़ रहा है। 
  • मोटापा न केवल शरीर की रूपरेखा बदलता है, बल्कि हृदय रोग, डायबिटीज और जोड़ों की समस्या का खतरा भी बढ़ाता है।
  • कई बार ये दिक्कत पीसीओडी, पीसीओएस और थायरॉयड की वजह से भी होती है।

 
विज्ञापन
common health issues women suffering from these days PCOD To Thyroid
महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं ये दिक्कतें - फोटो : Freepik.com
एनीमिया और पोषण की कमी
 
  • आयरन, विटामिन और मिनरल्स की कमी के कारण महिलाओं में एनीमिया आम है। 
  • ये कमजोरी, थकान, चक्कर आना और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई जैसी समस्याएं पैदा करता है।
  •  गर्भवस्था के दौरान यह और गंभीर हो सकता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed