सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Kamal Mudra Benefits: कमल मुद्रा कैसे करें? जानिए अभ्यास कैसे करें और इसके अद्भुत लाभ

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Wed, 18 Mar 2026 04:14 PM IST
सार

Lotus Pose Benefits And Steps in hindi: कमल मुद्रा एक योग मुद्रा है जिसमें दोनों हाथों को कमल के फूल की तरह खोलकर रखा जाता है। इसे करने के लिए हथेलियों को जोड़कर अंगूठे और छोटी उंगली को मिलाएं और बाकी उंगलियों को फैलाएं। यह मुद्रा मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है।

विज्ञापन
Lotus Pose Kamal Mudra Ke Fayde in Hindi padmasana Kaise Kare Disprj
कलम मुद्रा - फोटो : Amar ujala

Padmasana Kaise Karen: योग और ध्यान की दुनिया में कई ऐसी मुद्राएं हैं जो शरीर और मन को संतुलित करती हैं। इन्हीं में से एक है कमल मुद्रा, जो शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है। यह मुद्रा खासतौर पर ध्यान (Meditation) के दौरान की जाती है। इसे अंग्रेजी में Lotus Pose और हिंदी में पद्मासन भी कहते हैं।


 

कमल मुद्रा एक ऐसी योग मुद्रा है जिसमें हाथों की स्थिति कमल के फूल की तरह बनती है। यह मुद्रा पवित्रता, शांति और आत्मिक जागरूकता का प्रतीक मानी जाती है। कमल मुद्रा आध्यात्मिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह मन को शुद्ध करने और आत्मा से जुड़ने में मदद करती है। नियमित अभ्यास से जीवन में संतुलन और शांति आती है।

आइए जानते हैं कमल मुद्रा कैसे करें और पद्मासन के अभ्यास के क्या फायदे हैं।
 

Trending Videos
Lotus Pose Kamal Mudra Ke Fayde in Hindi padmasana Kaise Kare Disprj
कमल मुद्रा करने का सही तरीका  - फोटो : इंस्टाग्राम

कमल मुद्रा करने का सही तरीका 
 

स्टेप 1- कमल मुद्रा करना बेहद आसान है। इसके अभ्यास के लिए आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं यानी पद्मासन या सुखासन की मुद्रा में बैठें। 

स्टेप 2- फिर दोनों हाथों को अपने सामने लाएं। हथेलियों को आपस में मिलाएं। 

स्टेप 3- फिर बाकी उंगलियों जैसे तर्जनी, मध्यमा, अनामिका को बाहर की ओर फैलाएं। 

स्टेप 4- हाथों को हृदय के सामने रखते हुए आंखें बंद करें और गहरी सांस लें। 

स्टेप 5- इस मुद्रा को 10-15 मिनट तक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lotus Pose Kamal Mudra Ke Fayde in Hindi padmasana Kaise Kare Disprj
मानसिक शांति मिलती है - फोटो : Adobe Stock

कमल मुद्रा के फायदे
 

  • मानसिक शांति मिलती है

यह मुद्रा मन को शांत करती है और तनाव, चिंता को कम करने में मदद करती है।
 

 

  • दिल और भावनाओं को संतुलित करती है

कमल मुद्रा हृदय चक्र (Heart Chakra) को सक्रिय करती है, जिससे सकारात्मक भावनाएं बढ़ती हैं।

Lotus Pose Kamal Mudra Ke Fayde in Hindi padmasana Kaise Kare Disprj
ध्यान में एकाग्रता बढ़ती है - फोटो : Freepik.com
  • ध्यान में एकाग्रता बढ़ती है

ध्यान करते समय इस मुद्रा को अपनाने से फोकस बेहतर होता है।
 

 

  • तनाव और थकान दूर करती है

रोजाना अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक थकान कम होती है।
 

  • सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है

यह मुद्रा शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है।

विज्ञापन
Lotus Pose Kamal Mudra Ke Fayde in Hindi padmasana Kaise Kare Disprj
कमल मुद्रा कब करें? - फोटो : Adobe stock

कमल मुद्रा कब करें?
 

  • इस आसन का अभ्यास सुबह ध्यान के समय करें।

  • योग अभ्यास के दौरान कमल मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं।

  • तनाव या चिंता महसूस होने पर पद्मासन का अभ्यास करना चाहिए।


पद्मासन के अभ्यास की सावधानियां

  • बहुत ज्यादा दबाव न डालें।

  • आरामदायक मुद्रा में ही अभ्यास करें।

  • अगर हाथों में दर्द हो तो तुरंत रोक दें।

    ----------------------------------------------------------------------------

    नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

    अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed