Padmasana Kaise Karen: योग और ध्यान की दुनिया में कई ऐसी मुद्राएं हैं जो शरीर और मन को संतुलित करती हैं। इन्हीं में से एक है कमल मुद्रा, जो शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक मानी जाती है। यह मुद्रा खासतौर पर ध्यान (Meditation) के दौरान की जाती है। इसे अंग्रेजी में Lotus Pose और हिंदी में पद्मासन भी कहते हैं।
Kamal Mudra Benefits: कमल मुद्रा कैसे करें? जानिए अभ्यास कैसे करें और इसके अद्भुत लाभ
Lotus Pose Benefits And Steps in hindi: कमल मुद्रा एक योग मुद्रा है जिसमें दोनों हाथों को कमल के फूल की तरह खोलकर रखा जाता है। इसे करने के लिए हथेलियों को जोड़कर अंगूठे और छोटी उंगली को मिलाएं और बाकी उंगलियों को फैलाएं। यह मुद्रा मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है।
कमल मुद्रा करने का सही तरीका
स्टेप 1- कमल मुद्रा करना बेहद आसान है। इसके अभ्यास के लिए आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं यानी पद्मासन या सुखासन की मुद्रा में बैठें।
स्टेप 2- फिर दोनों हाथों को अपने सामने लाएं। हथेलियों को आपस में मिलाएं।
स्टेप 3- फिर बाकी उंगलियों जैसे तर्जनी, मध्यमा, अनामिका को बाहर की ओर फैलाएं।
स्टेप 4- हाथों को हृदय के सामने रखते हुए आंखें बंद करें और गहरी सांस लें।
स्टेप 5- इस मुद्रा को 10-15 मिनट तक किया जा सकता है।
कमल मुद्रा के फायदे
- मानसिक शांति मिलती है
यह मुद्रा मन को शांत करती है और तनाव, चिंता को कम करने में मदद करती है।
- दिल और भावनाओं को संतुलित करती है
कमल मुद्रा हृदय चक्र (Heart Chakra) को सक्रिय करती है, जिससे सकारात्मक भावनाएं बढ़ती हैं।
- ध्यान में एकाग्रता बढ़ती है
ध्यान करते समय इस मुद्रा को अपनाने से फोकस बेहतर होता है।
- तनाव और थकान दूर करती है
रोजाना अभ्यास करने से मानसिक और शारीरिक थकान कम होती है।
- सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है
यह मुद्रा शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करती है।
कमल मुद्रा कब करें?
-
इस आसन का अभ्यास सुबह ध्यान के समय करें।
-
योग अभ्यास के दौरान कमल मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं।
-
तनाव या चिंता महसूस होने पर पद्मासन का अभ्यास करना चाहिए।
पद्मासन के अभ्यास की सावधानियां
-
बहुत ज्यादा दबाव न डालें।
-
आरामदायक मुद्रा में ही अभ्यास करें।
-
अगर हाथों में दर्द हो तो तुरंत रोक दें।
----------------------------------------------------------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
कमेंट
कमेंट X