सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Blood Pressure: सुबह उठने के तुरंत बाद कर लें ये एक काम, कंट्रोल होगा बीपी और दूर होगा मानसिक तनाव

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 15 Mar 2026 05:38 PM IST
सार

Benefits Of Bhramari Pranayama For BP: आज के समय में हमारे देश की एक बड़ी आबादी बीपी की समस्या से परेशान है। बहुत से लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं में मानसिक तनाव होने लगता है। ऐसे में डॉक्टर ने इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ रोज सुबह भ्रामरी प्राणायाम करने का सुझाव दिया है।

विज्ञापन
Control BP and Stress Doctor Recommends Bhramari Pranayama as the First Morning Habit
भ्रामरी प्राणायाम (Bee Breathing) - फोटो : इंस्टाग्राम

Control High Blood Pressure Naturally: सुबह की पहली किरण के साथ हमारा शरीर और मस्तिष्क एक नई ऊर्जा की तलाश में होता है। अक्सर लोग सुबह उठकर तुरंत मोबाइल चलाने लगते हैं या कुछ जरूरी काम में लग जाते हैं। यही वजह है कि आज की आधुनिक जीवन की आपाधापी लोग बीपी और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। नींद खुलते ही नोटिफिकेशन चेक करना या घरेलू जिम्मेदारियों में उलझ जाना हमें मानसिक रूप से थका देता है।



इसी विषय पर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने दिन की शुरुआत करने के लिए कुछ उपाय बताया है। डॉक्टर शालिनी के मुताबिक जब हम उठते ही तनावपूर्ण कार्यों में जुट जाते हैं, तो शरीर में कॉर्टिसोल और एड्रेनालिन जैसे स्ट्रेस हार्मोन्स का लेवल अचानक बढ़ जाता है, जो सीधे तौर पर ब्लड प्रेशर को अनियंत्रित कर देता है। ऐसे में रोज सुबह उठकर 'भ्रामरी प्राणायाम' करना एक अच्छी आदत है। डॉक्टर सोलंकी ने बताया कि वो स्वयं भी अपनी दिनचर्या में रोज सुबह 'भ्रामरी प्राणायाम' करती हैं।

Trending Videos
Control BP and Stress Doctor Recommends Bhramari Pranayama as the First Morning Habit
भ्रामरी प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

बीपी कंट्रोल करने के लिए रोज करें ये व्यायाम

  • डॉ. शालिनी के अनुसार बीपी और मानसिक तनाव को दूर रखने का सबसे सटीक उपाय 'भ्रामरी प्राणायाम' है।
  • इसे रोज सुबह उठकर खाली पेट करना चाहिए। भ्रामरी करते समय रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें और किसी आरामदायक स्थिति में बैठ जाएं।
  • यह प्राणायाम सीधे हमारे तंत्रिका तंत्र को शांत करता है, जिससे रक्त वाहिकाओं पर दबाव कम होता है।


ये भी पढ़ें- AI Fitness Coach: घर बैठे मिलेगा पर्सनल ट्रेनर! AI ऐप बदल रहे हैं फिटनेस का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
Control BP and Stress Doctor Recommends Bhramari Pranayama as the First Morning Habit
ब्लड प्रेशर - फोटो : Adobe Stock

भ्रामरी करने की सही तकनीक और नियम

  • इस प्राणायाम को करने के लिए कानों को अंगूठों से हल्का बंद करें और उंगलियों को आंखों पर रखें, ध्यान रहे कि आंखों पर दबाव न पड़े।
  • डॉक्टर के मुताबिक गहरी सांस लें और नाक से सांस छोड़ते वक्त 'ह्मममम' जैसी गूंजती हुई आवाज निकालें।
  • शुरुआत में इसे सिर्फ 5 बार करें और धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाते हुए इसे 10 से 15 बार तक ले जाएं।


ये भी पढ़ें- Energy Boosting Yoga: गर्मी में सुस्ती और कमजोरी दूर करेंगे ये 5 आसान योगासन

Control BP and Stress Doctor Recommends Bhramari Pranayama as the First Morning Habit
स्ट्रेस - फोटो : Freepil.com

हार्मोनल संतुलन और वैज्ञानिक लाभ

  • डॉक्टर के अनुसार, भ्रामरी से उत्पन्न होने वाली ध्वनि की कंपन मस्तिष्क की नसों को आराम देती है।
  • यह कंपन शरीर में हैप्पी हार्मोन को सक्रिय करती है, जिससे तनाव पैदा करने वाले हार्मोन का लेवल कम होने लगते हैं।
  • अगर आप इसे नियमित रूप से करते हैं, तो बिना किसी अतिरिक्त दवा के आपका बीपी 4 से 5 प्वाइंट तक अपने आप कंट्रोल हो सकता है।



View this post on Instagram

A post shared by Dr. Shalini Singh Salunke (@myexpertdoctor)


विज्ञापन
Control BP and Stress Doctor Recommends Bhramari Pranayama as the First Morning Habit
दिन की शुरुआत सुकून भरी होती है - फोटो : Adobe Stock

दिन की सुकून भरी शुरुआत
डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी के मुताबिक स्वस्थ रहने के लिए महंगी दवाइयों से ज्यादा जरूरी दिन की सही शुरुआत है। उठते ही भागदौड़ करने के बजाय खुद को 5 मिनट का मौन और भ्रामरी का सुकून दें। यह छोटी सी आदत न सिर्फ आपकी हाई बीपी की समस्या को जड़ से खत्म करेगी, बल्कि आपकी एकाग्रता भी पहले कि तुलना में अच्छी हो जाएगी।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed