सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   AI Fitness Coach Will Replace Gym Trainers Home Workout Trend

AI Fitness Coach: जिम ट्रेनर की छुट्टी? 2026 में AI ऐप बन सकते हैं आपके नए फिटनेस कोच!

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 06 Mar 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

AI Workout App: आज कई स्मार्ट ऐप्स ऐसे हैं जो आपके शरीर, दिनचर्या और स्वास्थ्य डेटा को समझकर आपको व्यक्तिगत फिटनेस सलाह देते हैं। सवाल यह है कि क्या अब ये AI आधारित फिटनेस ऐप जिम ट्रेनर की जगह ले सकते हैं?

AI Fitness Coach Will Replace Gym Trainers Home Workout Trend
जिम ट्रेनर नहीं, एआई रखेगा आपको फिट - फोटो : adobe stock images
विज्ञापन

विस्तार

AI Fitness Apps: इस तेज रफ्तार जिंदगी में शारीरिक और मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिसके चलने अब लोग फिटनेस पर काफी ध्यान देने लगे हैं, खासकर कोविड के बाद से। फिट रहना हर किसी की प्राथमिकता होनी चाहिए। हालांकि फिटनेस के लिए लोग जिम ट्रेनर और योगा क्लासेज पर निर्भर रहते हैं। एक निर्धारित समय पर जिम जाना, एक्सरसाइज करना करना यही फिट रहना का तरीका बना हुआ है। लेकिन अब टेक्नोलॉजी इस क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के आने के बाद फिटनेस की दुनिया में एक नया ट्रेंड शुरू हो गया है।

Trending Videos

आज कई स्मार्ट ऐप्स ऐसे हैं जो आपके शरीर, दिनचर्या और स्वास्थ्य डेटा को समझकर आपको व्यक्तिगत फिटनेस सलाह देते हैं। सवाल यह है कि क्या अब ये AI आधारित फिटनेस ऐप जिम ट्रेनर की जगह ले सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन


AI फिटनेस ऐप कैसे काम करते हैं?

AI फिटनेस ऐप्स आपके स्वास्थ्य से जुड़ी कई जानकारियों का विश्लेषण करते हैं। जैसे,

  • आपकी उम्र

  • वजन और बॉडी फैट

  • रोज़ाना की गतिविधि

  • नींद

  • हार्ट रेट को ट्रैक करता है।

इन डाटा के आधार पर ऐप आपके लिए पर्सनलाइज्ड वर्कआउट प्लान तैयार करता है। कई ऐप्स तो कैमरा या स्मार्टवॉच के जरिए आपकी एक्सरसाइज की सही पोज़िशन भी जांचते हैं और गलती होने पर तुरंत सुधार बताते हैं।


योग और मेडिटेशन में भी AI की एंट्री

फिटनेस ही नहीं, अब योग और मेडिटेशन में भी AI का इस्तेमाल बढ़ रहा है। आज कई ऐप्स ऐसे हैं जो आपको घर बैठे योग सीखने में मदद करते हैं। ये ऐप आपके शरीर की मुद्रा देखकर बताते हैं कि आप सही आसन कर रहे हैं या नहीं। साथ ही आपकी सांस लेने की प्रक्रिया और ध्यान की अवधि को भी ट्रैक करते हैं। इससे शुरुआती लोगों के लिए योग सीखना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।


AI फिटनेस ऐप के फायदे

 

  • पर्सनल फिटनेस प्लान- AI ऐप हर व्यक्ति के शरीर और जरूरत के हिसाब से अलग वर्कआउट प्लान बनाता है।
  • कहीं भी और कभी भी एक्सरसाइज- जिम जाने की जरूरत नहीं। आप घर, पार्क या यात्रा के दौरान भी एक्सरसाइज कर सकते हैं।
  • कम खर्च- जिम ट्रेनर की तुलना में ऐप काफी सस्ते या कई बार मुफ्त भी होते हैं।
  • प्रोग्रेस ट्रैकिंग- AI ऐप्स आपकी फिटनेस प्रगति को लगातार ट्रैक करते हैं और रिपोर्ट भी देते हैं।


क्या AI जिम ट्रेनर की जगह ले सकता है?

AI फिटनेस ऐप्स काफी उन्नत हो चुके हैं, लेकिन पूरी तरह से जिम ट्रेनर की जगह लेना अभी आसान नहीं है। जिम ट्रेनर आपको व्यक्तिगत रूप से प्रेरित करते हैं, आपकी शारीरिक सीमाओं को समझते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद करते हैं। वहीं AI ऐप्स तकनीक पर आधारित होते हैं और उनमें मानवीय समझ की कमी हो सकती है। इसलिए विशेषज्ञ मानते हैं कि भविष्य में AI और जिम ट्रेनर का संयोजन ही सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है।


टेक्नोलॉजी और योग

2026 तक फिटनेस इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। स्मार्ट वॉच, हेल्थ ट्रैकर्स और AI ऐप्स मिलकर एक ऐसा डिजिटल फिटनेस इकोसिस्टम बना रहे हैं जिसमें व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर तरीके से समझ सकता है। योग, मेडिटेशन और फिटनेस को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़कर एक नया लाइफस्टाइल मॉडल तैयार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed