सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Yoga and Health ›   Surya Namaskar Full Body Workout Guide And Benefits in Hindi

Surya Namaskar: जिम बनाम योग, क्या सूर्य नमस्कार से पूरा वर्कआउट हो जाता है?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 28 Feb 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Surya Namaskar Full Body Workout: सूर्य नमस्कार एक पावरफुल फुल-बॉडी मूवमेंट है। लेकिन क्या वाकई सूर्य नमस्कार से पूरा वर्कआउट हो जाता है? यहां जानिए सूर्य नमस्कार और फिटनेस से जुड़े सभी सवालों के जवाब।

Surya Namaskar Full Body Workout Guide And Benefits in Hindi
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Surya Namaskar Benefits: सुबह की शुरुआत अगर व्यायाम या योग से की जाए तो मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही पूरा दिन ऊर्जा बनी रहती है। लेकिन ऐसा कौन सा योग या प्राणायाम है जो जिम में वर्कआउट करने जितना लाभ दे सकता है?

Trending Videos


कई लोग मानते हैं कि अगर रोज 10-15 राउंड सूर्य नमस्कार कर लें तो जिम जाने की जरूरत नहीं। वैसे तो सूर्य नमस्कार एक पावरफुल फुल-बॉडी मूवमेंट है। लेकिन क्या वाकई सूर्य नमस्कार से पूरा वर्कआउट हो जाता है? यहां जानिए सूर्य नमस्कार और फिटनेस से जुड़े सभी सवालों के जवाब।

विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल 1: सूर्य नमस्कार में क्या-क्या शामिल होता है?

जवाब: सूर्य नमस्कार 12 आसनों का एक क्रम है जिसमें आगे झुकना, पीछे झुकना, प्लैंक, भुजंगासन और पर्वतासन जैसे पोज शामिल होते हैं। इससे, 

  • पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग
  • मांसपेशियों की एक्टिवेशन
  • हार्ट रेट में वृद्धि
  • लचीलापन बढ़ता है
  • यह कार्डियो, स्ट्रेंथ और फ्लेक्सिबिलिटी का कॉम्बिनेशन है।


सवाल 2: क्या यह कार्डियो वर्कआउट जैसा असर देता है?

जवाब: रिसर्च बताती है कि तेज गति से किए गए 12 राउंड सूर्य नमस्कार लगभग 10-15 मिनट के हल्के कार्डियो के बराबर हो सकते हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि 30 मिनट तक लगातार सूर्य नमस्कार करने से 200-300 कैलोरी तक बर्न हो सकती हैं। हालांकि यह गति और व्यक्ति के वजन पर निर्भर करता है। यानी अगर सही स्पीड और रेपिटिशन में किया जाए, तो यह हार्ट रेट बढ़ाता है और कार्डियो जैसा असर देता है।

 
सवाल 3: क्या इससे मसल्स बनती हैं?

जवाब: सूर्य नमस्कार में प्लैंक और अष्टांग नमस्कार जैसे पोज मसल्स को एक्टिव करते हैं।

  • कोर स्ट्रेंथ बेहतर होती है
  • हाथ और कंधे मजबूत होते हैं
  • पैरों की मसल्स सक्रिय होती हैं।

लेकिन अगर आपका लक्ष्य भारी मसल्स गेन या बॉडीबिल्डिंग है, तो सिर्फ सूर्य नमस्कार पर्याप्त नहीं होगा।


सवाल 4: क्या वजन घटाने के लिए काफी है?

जवाब: अगर आप रोज 20–25 राउंड करते हैं और संतुलित डाइट लेते हैं, तो वजन घटाने में मदद मिल सकती है। लेकिन, कैलोरी में कमी होनी जरूरी है। डाइट, नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल भी अहम है। हालांकि सिर्फ 5 राउंड करके वजन कम होने की उम्मीद न रखें।


सवाल 5: क्या यह जिम की जगह ले सकता है?

जवाब: शुरुआती लोगों के लिए हां, काफी हद तक सूर्य नमस्कार जिम की जगह ले सकता है। लेकिन एडवांस फिटनेस गोल वाले लोगों के लिए सूर्य नमस्कार पूरी तरह से जिम जितना प्रभावी हो सकता है। अगर आपका लक्ष्य है, फिट रहना, लचीलापन बढ़ाना और स्ट्रेस कम करना तो सूर्य नमस्कार शानदार विकल्प है। लेकिन अगर लक्ष्य है, 

  • हाई मसल गेन

  • एथलेटिक ट्रेनिंग

  • मैराथन की तैयारी तो अतिरिक्त ट्रेनिंग की जरूरत होगी।


सवाल 6: रोज कितने राउंड करने चाहिए?

जवाब: शुरुआत 5 राउंड से करें। फिर बढ़ाकर 10 से 15 राउंड तक अभ्यास करें। एडवांस स्तर पर पहुंचकर 20 राउंड से ज्यादा अभ्यास किया जा सकता है। ध्यान रखें कि हमेशा वार्मअप करें और सही फॉर्म पर ध्यान दें।


सूर्य नमस्कार के वैज्ञानिक फायदे

  • मेटाबॉलिज्म बेहतर करता है।
  • स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) कम करने में मदद
  • ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है।
  • रीढ़ की हड्डी की लचीलापन बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed