सब्सक्राइब करें

Holi Eye Care: होली खेलते वक्त आंखों का रखें खास ख्याल, जानें आंखों में रंग चला जाए तो तुरंत क्या करें?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 04 Mar 2026 07:35 PM IST
सार

होली के दौरान अगर रंग आंख में चला जाए तो सबसे पहले घबराएं नहीं और आंखों को बिल्कुल न रगड़ें। तुरंत साफ और ठंडे पानी से 10–15 मिनट तक आंखों को धीरे-धीरे धोएं।  किसी भी तरह की आई ड्रॉप बिना डॉक्टर की सलाह के न डालें।

विज्ञापन
holi 2026 health precaution tips what to do if holi colour goes into eyes in hindi
होली में आंखों का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe Stock

होली रंगों और उत्सव का त्योहार है। होली में हम एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हैं, रंग-गुलाल लगाते हैं, ये आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक त्योहार है। होली के उत्सव का आनंद तभी अच्छी तरह से लिया जा सकता है जब आप अपनी सेहत को लेकर जरूर सावधानियां बरतते रहें।



अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि खान-पान में बरती गई लापरवाही किस तरह से शुगर के मरीजों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाली हो सकती है? इसके अलावा मेटल युक्त रंग-गुलाल सांसों की समस्या और अस्थमा के खतरे को बढ़ाने वाले हो सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं, रंगों के इस्तेमाल के दौरान खास सावधानियां जरूरी हैं, ये अगर कान-आंख में चली जाए तो इसके कारण भी दिक्कतें बढ़ने का जोखिम रहता है।

होली के दौरान आंखों में रंग-गुलाल चले जाने के कारण जलन-लालिमा होना बहुत आम है, कुछ स्थितियों में इसके कारण गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि होली खेलने के दौरान आंखों की सुरक्षा का कैसे ध्यान रखा जा सकता है?

Trending Videos
holi 2026 health precaution tips what to do if holi colour goes into eyes in hindi
आंखों में जलन और लालिमा - फोटो : Freepik

होली के दौरान आंखों का रखें ख्याल

नेत्र रोग विशेषज्ञ बताते हैं, बाजार में मिलने वाले कई सस्ते और सिंथेटिक रंगों में लेड, कॉपर सल्फेट जैसे मेटल और हानिकारक रसायन हो सकते हैं। इनका संपर्क त्वचा, आंख और श्वसन तंत्र के लिए हानिकारक हो सकता है। 
 

  • हमारी आंखें बहुत संवेदनशील होती हैं, रंग या गुलाल अगर आंखों में चला जाए तो इससे जलन-चुभन, लालिमा का खतरा बढ़ जाता है।
  • खराब क्वालिटी वाले या रसायन युक्त रंग आंखों में सूजन और संक्रमण का खतरा बढ़ा सकते हैं।
  • कई बार रंगों में मौजूद माइक्रोपार्टिकल्स आंखों में ऊपरी सतह में  रगड़ या खरोंच पैदा कर सकते हैं जिससे संक्रमण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2026 health precaution tips what to do if holi colour goes into eyes in hindi
आंखों में रंग चला जाए तो क्या करें? - फोटो : PTI

आंखों में रंग-गुलाल चला जाए तो क्या करें?

डॉक्टर कहते हैं, होली खेलते समय आंखों की सुरक्षा के लिए विशेष सावधानियां बेहद जरूरी हैं। अगर गलती से आंखों में रंग-गुलाल चला जाए तो घबराएं नहीं, तुरंत कुछ कदम उठाएं।
 

  • आंखों को बिल्कुल न मलें। रगड़ने से आंखों की नाजुक मांसपेशियों और कॉर्निया को नुकसान हो सकता है। 
  • साफ पानी से आंखों को धीरे-धीरे धोएं रंग के कण बाहर निकल सकें। 
  • अगर कॉन्टैक्ट लेंस पहने हों तो उन्हें तुरंत निकाल दें। 
  • आंखों में जलन बनी रहे तो लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप का इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी ड्रॉप न डालें। 
  • अगर आंखों में तेज दर्द, सूजन या जलन ठीक नहीं हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
holi 2026 health precaution tips what to do if holi colour goes into eyes in hindi
आंखों का रखें खास ध्यान - फोटो : Freepik

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर कहते हैं, रंग-गुलाल के संपर्क में आने से आंखों में एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस, जलन, खुजली और सूजन हो सकती है। वहीं कैमिकल युक्त रंग आंखों की ऊपरी परत कॉर्निया को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 

  • अगर आप आंखों में चुभन होने पर आंखों को रगड़ देते हैं तो इससे रंग के महीन कण नाजुक मांसपेशियों में कट का कारण बन सकते हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • बच्चों की आंखें अधिक संवेदनशील होती हैं, इसलिए उनमें खतरा और ज्यादा हो सकता है।



पहले से ही बरतें सावधानी

विशेषज्ञ कहते हैं, होली खेलते समय चश्मा या सनग्लास पहनना आंखों की सुरक्षा में मदद कर सकता है। ऑर्गेनिक और हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें। छोटे बच्चों को विशेष निगरानी में रखें, क्योंकि वे अनजाने में आंखें मल सकते हैं। आंखों में कुछ भी चला जाए तो सिर्फ साफ पानी से अच्छे से धोएं, ज्यादातर मामलों में इन सावधानियों से किसी गंभीर समस्या के खतरे को कम किया जा सकता है।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed