सब्सक्राइब करें

Holi 2026: होली में भांग का हो गया है नशा? जानिए इसके खतरनाक साइड-इफेक्ट्स और हैंगओवर उतारने के तरीके

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 04 Mar 2026 04:07 PM IST
सार

लंबे समय तक या बार-बार भांग का सेवन करने से याददाश्त पर असर, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे घबराहट और पैनिक अटैक तक का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
holi health precautions bhang ka hangover kaise thik kare side effects of bhang
भांग का हैंगओवर कैसे ठीक करें? - फोटो : Freepik.com

रंग-पकवान और उमंग-उत्साह के पर्व होली की देशभर में धूम देखी जा रही है। गुझिया-पकवान इस त्योहार को खास बना देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, होली के आनंद के दौरान हमें अपनी सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत होती है। 



खान-पान से लेकर, रंग गुलाल खेलने तक होली के दौरान हर कदम पर सावधानी जरूरी है। होली में लोग अक्सर भांग का सेवन कर लेते हैं। भांग वैसे तो देश के कई हिस्सों में पारंपरिक पेय भी है, हालांकि इसका सेवन सेहत के लिए कई मामलों में नुकसानदायक हो सकता है।

होली के बाद भांग के हैंगओवर के मामले बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं कि भांग के क्या नुकसान हो सकते हैं और अगर किसी को भांग का हैंगओवर हो जाए तो इसे कैसे ठीक किया जाए?

Trending Videos
holi health precautions bhang ka hangover kaise thik kare side effects of bhang
भांग और इसके खतरे - फोटो : Adobe Stock

पहले जान लीजिए भांग होता क्या है?

भांग, दरअसल कैनाबिस पौधे की पत्तियों और फूलों से बनाई जाती है। अध्ययनों से पता चलता है कि इसमें टेट्राहाइड्रोकैनाबिनॉल नामक तत्व होता है। यही तत्व दिमाग पर असर डालता है और नशे की स्थिति पैदा करता है।
 

  • होली के दौरान अक्सर लोग उत्साह में इसकी मात्रा का अंदाजा नहीं लगा पाते और नशा ज्यादा चढ़ जाता है।
  • भांग के नशे के कारण घबराहट, चक्कर आने, उलझन, धड़कन तेज होने या उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
holi health precautions bhang ka hangover kaise thik kare side effects of bhang
भांग का नशा कितना खतरनाक होता है? - फोटो : Freepik.com

भांग पीने के क्या नुकसान हैं?

मेडिकल अध्ययनों से पता चलता है कि भांग में मौजूद टेट्राहाइड्रोकैनाबिनॉल का सीधे दिमाग के रिसेप्टर्स पर असर होता है। इसके अधिक सेवन से व्यक्ति को अत्यधिक नींद, भ्रम, चिंता, घबराहट और पैनिक अटैक तक हो सकता है। 
 

  • भांग के नशे के कारण दिल की धड़कन तेज होने का खतरा रहता है और ब्लड प्रेशर भी बढ़ सकता है। 
  • जिन लोगों को पहले से हृदय रोग, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या या हाई बीपी है, उनके लिए यह ज्यादा जोखिम भरा हो सकता है।
  • जो लोग अक्सर भांग पीते हैं, उनमें याददाश्त, ध्यान केंद्रित करने में दिक्कत और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
holi health precautions bhang ka hangover kaise thik kare side effects of bhang
भांग का हैंगओवर कैसे ठीक करें? - फोटो : Freepik.com

भांग का नशा चढ़ जाए तो क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, होली के दौरान अगर किसी को भांग का नशा चढ़ जाए इसे कुछ उपायों से ठीक किया जा सकता है।
 

  • व्यक्ति को शांत और सुरक्षित जगह पर ले जाएं। उसे पर्याप्त पानी पिलाएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे।
  • गहरी और धीमी सांस लेने की सलाह दें ताकि घबराहट कम हो। 
  • विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट वाले पेय पदार्थ शरीर से नशे को कम करने में मदद करते हैं।
  • व्यक्ति को दही और छाछ पिलाएं। इससे हाइड्रेशन होता है और पाचन में भी सुधार होता है।
  • भांग का असर समय के साथ अपने आप कम होता है, आमतौर पर 3 से 6 घंटे में असर घटने लगता है।
  • पर्याप्त आराम, पानी और हल्का भोजन सबसे बेहतर उपाय हैं।
  • अगर उल्टी, बेहोशी, सीने में दर्द, बहुत तेज धड़कन या असामान्य व्यवहार दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें या नजदीकी अस्पताल ले जाएं।




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed