सब्सक्राइब करें

Holi 2026: होली का स्पेशल ड्रिंक ठंडाई, स्वाद भी और सेहत भी; जान लीजिए इसके फायदे और नुकसान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Wed, 04 Mar 2026 12:37 PM IST
सार

होली पर ठंडाई के बिना जश्न अधूरा सा लगता है। ठंडाई पारंपरिक भारतीय पेय है, जो शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ तुरंत ऊर्जा भी प्रदान करती है। हालांकि ठंडाई पीने को लेकर कुछ सावधानियां जरूरी हैं।

विज्ञापन
holi 2026 thandai peene ke fayde aur nuksan benefits of thandai in holi
होली में ठंडाई पीने के फायदे - फोटो : Adobe Stock

होली का त्योहार देशभर में आनंद और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मेल-मिलाप और पारंपरिक व्यंजनों के इस खास पर्व का हम सभी को पूरे साल इंतजार रहता है। होली को इसके पकवान और मिठाइयां और भी खास बना देती हैं। गुझिया-मिठाइयां, रंग-गुलाल होली की पहचान हैं। हालांकि होली के उत्सव के दौरान अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतना भी जरूरी है।



अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से डायबिटीज के मरीजों को होली में खान-पान को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होती है, थोड़ी सी लापरवाही आपके शुगर लेवल को बढ़ाने वाली हो सकती है। इसी तरह रंग-गुलाल खेलते हुए भी सावधानी जरूरी है, क्योंकि ये आंखों में जाकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

होली पर बनने वाले व्यंजन केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि परंपरा और पोषण से भी जुड़े हैं। होली में ठंडाई पीने की भी बड़ा महत्व होता है। इसके कई सारे स्वास्थ्य लाभ भी हैं।

Trending Videos
holi 2026 thandai peene ke fayde aur nuksan benefits of thandai in holi
ठंडाई पीने से क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock

होली में ठंडाई पीने का विशेष महत्व

ठंडाई भारत का पारंपरिक पेय है। दूध, बादाम, सौंफ, काली मिर्च, तरबूज के बीज और इलायची से तैयार ये पेय कई प्रकार के पोषक तत्व और शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसे पाचन से लेकर शरीर को शीतलता प्रदान करने तक के लिए फायदेमंद पाया गया है। 

हालांकि, अधिक चीनी या भांग वाली ठंडाई सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। इसलिए ठंडाई का सही मात्रा में और सही तरीके सेवन किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi 2026 thandai peene ke fayde aur nuksan benefits of thandai in holi
ठंडाई कई पोषक तत्वों से भरपूर - फोटो : Freepik.com

स्वाद और सेहत का खजाना है ठंडाई

आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, होली में ठंडाई पीने का विशेष महत्व है। होली का समय सर्दी खत्म होकर गर्मी की शुरुआत वाला होता है। इस समय शरीर को तापमान संतुलित रखने की जरूरत होती है। ठंडाई दूध, मेवे और औषधियों-मसालों से तैयार किया जाता है, जो शरीर को ठंडक और ऊर्जा दोनों देती है। 
 

  • इसमें मौजूद सौंफ और काली मिर्च पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं।
  • होली के दौरान जिससे भारी पकवान खाने के बाद ठंडाई पीने से गैस और अपच की समस्या दूर होती है। 
  • दूध और मेवे तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिससे होली के दिन की थकान कम होती है।
holi 2026 thandai peene ke fayde aur nuksan benefits of thandai in holi
पाचन की दिक्कतें होती हैं दूर - फोटो : adobe stock images

क्या हैं ठंडाई पीने के फायदे?

ठंडाई पीने से कई फायदे होते हैं, इसलिए इसे गर्मियों का सेहतमंद ड्रिंक माना जाता है। ठंडाई को तैयार करने के लिए जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है वो सभी सेहत के लिए विशेष लाभकारी होते हैं। इस तरह ठंडाई एक एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करती है।
 

  • ठंडाई में बादाम मिलाया जाता है जिसमें विटामिन-ई और हेल्दी फैट होते हैं।
  • तरबूज और खरबूजे के बीज में प्रोटीन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं। 
  • सौंफ पाचन में सहायक है और पेट की जलन कम करके गैस-अपच में मदद कर सकती है। 
  • इलायची और काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है और इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक है।
  • दूध कैल्शियम और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
holi 2026 thandai peene ke fayde aur nuksan benefits of thandai in holi
ठंडाई के फायदे और नुकसान - फोटो : Freepik.com

इन बातों का रखें ध्यान

ठंडाई वैसे तो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है, पर इसके सेवन को लेकर कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। ठंडाई में कैलोरी और शुगर अधिक हो सकती है ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन ध्यान से करना चाहिए।

यदि ठंडाई में भांग मिलाई गई हो, तो बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और हृदय रोगियों को इससे बचना चाहिए। अधिक मात्रा में सेवन से उल्टी, घबराहट, चक्कर या डिहाइड्रेशन हो सकता है। 





------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed