{"_id":"6996c4804dd2f6a9bc0290f9","slug":"different-holi-celebrations-around-the-world-videshon-ki-holi-2026-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi In Abroad: अमेरिका से कनाडा तक, क्या आपने देखी है विदेशों की रंगों वाली होली?","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Holi In Abroad: अमेरिका से कनाडा तक, क्या आपने देखी है विदेशों की रंगों वाली होली?
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:37 PM IST
सार
Holi Celebrations Around The World : रंगों का यह त्योहार आज सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। आइए जानते हैं किन देशों और शहरों में सबसे बड़ी होली पार्टी आयोजित होती है।
Holi In Abroad: होली अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। रंगों का यह त्योहार दुनिया के कई देशों में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाता है। भारतीय प्रवासी समुदाय, सांस्कृतिक संगठनों और म्यूजिक फेस्टिवल्स ने होली को ग्लोबल सेलिब्रेशन बना दिया है। विदेशों में “Festival of Colors” के नाम से होने वाली पार्टियां युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं।
यदि आप विदेश में हैं या यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इन देशों में होली का अनुभव लेना यादगार हो सकता है। खासकर अमेरिका के यूटा में आयोजित फेस्टिवल और लंदन की होली पार्टी को दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय रंगों की पार्टियों में गिना जाता है।
रंगों का यह त्योहार आज सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। आइए जानते हैं किन देशों और शहरों में सबसे बड़ी होली पार्टी आयोजित होती है।
Trending Videos
2 of 6
अमेरिका में होली
- फोटो : Adobe Stock
संयुक्त राज्य अमेरिका की होली
अमेरिका में कई शहरों में विशाल होली फेस्टिवल्स आयोजित किए जाते हैं।
स्पैनिश फोर्क यानी यूटा में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर द्वारा आयोजित फेस्टिवल आफ कलर्स यूएसए, हजारों लोगों को आकर्षित करता है।
न्यूयॉर्क सिटी और लाॅस एंजिल्स में भी बड़े म्यूजिक और डांस इवेंट्स के साथ होली मनाई जाती है।
यहां डीजे, लाइव म्यूजिक, फूड स्टॉल और कलर ब्लास्ट इस उत्सव को मेगा पार्टी में बदल देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
यूके की होली
- फोटो : Instagram
यूनाइटेड किंगडम, लंदन की रंगीन होली
लंदन में हर साल रंगों का त्योहार होली बड़े पैमाने पर आयोजित होता है। भारतीय समुदाय के साथ-साथ स्थानीय लोग भी इसमें भाग लेते हैं। ट्राफलगर स्क्वायर और विभिन्न पार्कों में रंग, संगीत और भारतीय व्यंजनों के साथ भव्य आयोजन होते हैं।
4 of 6
होली
- फोटो : Adobe
नेपाल
काठमांडू में होली बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मॉडर्न डीजे पार्टियां भी होती हैं। नेपाल में यह राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व है।
विज्ञापन
5 of 6
होली
- फोटो : Adobe Stock
ऑस्ट्रेलिया
यहां युवाओं की फेवरेट होली पार्टी आयोजित होती है। सिडनी और मैलबर्न में बड़े ओपन-एयर इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं। यहां बॉलीवुड म्यूजिक, फूड ट्रक्स और इको-फ्रेंडली कलर्स का खास ध्यान रखा जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।