सब्सक्राइब करें

Ramadan 2026: रमजान में सस्ते और डिजाइनर बुर्के चाहिए? इन बाजारों में मिलेगा बेस्ट कलेक्शन

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 18 Feb 2026 02:36 PM IST
सार

Designer Burqa Market In India: अगर आप भी रमजान में ट्रेंडी और शानदार बुर्का खरीदना चाहती हैं, तो भारत की ये मशहूर मार्केट्स आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

विज्ञापन
Ramadan Shopping Designer Burqa Market In India Burka Kaha Se Kharide
बुर्का कहां से खरीदें - फोटो : Amar ujala

रमजान का पाक महीना शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। इबादत, इफ्तार और खास मौकों के लिए महिलाएं नए और स्टाइलिश बुर्के खरीदना पसंद करती हैं। आजकल बुर्के में भी डिजाइन, फैब्रिक और पैटर्न की जबरदस्त वैरायटी मिलती है। इसमें सिंपल से लेकर स्टोनवर्क, एम्ब्रॉयडरी और अरेबिक स्टाइल तक के बुर्का बाजार में उपलब्ध हैं। 



रमजान का महीना खरीदारी और तैयारी का भी खास समय होता है। अगर आप स्टाइलिश और किफायती बुर्का खरीदना चाहती हैं, तो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ और जयपुर में कुथ मशहूर बाजारों को जरूर एक्सप्लोर करें। यहां आपको हर बजट और डिजाइन में शानदार कलेक्शन मिल जाएगा।


रमजान में बुर्का खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

  • फैब्रिक हल्का और आरामदायक हो
  • सिलाई और फिनिशिंग चेक करें
  • मौसम के हिसाब से डिजाइन चुनें
  • बजट तय करके खरीदारी करें
  • ट्रायल जरूर लें।
Trending Videos
Ramadan Shopping Designer Burqa Market In India Burka Kaha Se Kharide
बुर्का कहां से खरीदें - फोटो : Adobe

चांदनी चौक, दिल्ली

पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक पारंपरिक और मॉडर्न दोनों तरह के बुर्कों के लिए फेमस है। यहां आपको किफायती दामों में बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएगा।

क्या खास है?

  • अरेबिक डिजाइन बुर्के

  • स्टोन और जरी वर्क

  • होलसेल रेट पर खरीदारी

  • कस्टमाइज्ड सिलाई की सुविधा

रमजान के दौरान यहां रात तक बाजार खुला रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan Shopping Designer Burqa Market In India Burka Kaha Se Kharide
बुर्का कहां से खरीदें - फोटो : Adobe

मोहम्मद अली रोड, मुंबई

मुंबई की मोहम्मद अली रोड रमजान में जगमगाती रहती है। यहां सिर्फ खाने-पीने ही नहीं, बल्कि फैशनेबल बुर्कों का भी शानदार कलेक्शन मिलता है।

यहां मिलेंगे:

  • दुबई स्टाइल बुर्के

  • नेट और जॉर्जेट फैब्रिक

  • पार्टी वियर डिजाइन

 

Ramadan Shopping Designer Burqa Market In India Burka Kaha Se Kharide
बुर्का कहां से खरीदें - फोटो : Adobe

चारमीनार बाजार, हैदराबाद

चारमीनार के आसपास का बाजार पारंपरिक इस्लामिक पहनावे के लिए मशहूर है। यहां आपको हैवी एम्ब्रॉयडरी और ट्रेंडी डिजाइन के बुर्के मिल जाएंगे।

खासियत:

  • हैदराबादी कढ़ाई

  • शादी और ईद स्पेशल कलेक्शन

  • किफायती दाम

विज्ञापन
Ramadan Shopping Designer Burqa Market In India Burka Kaha Se Kharide
बुर्का कहां से खरीदें - फोटो : Adobe

लखनऊ चौक, लखनऊ

नवाबों का शहर लखनऊ अपने चिकनकारी वर्क के लिए मशहूर है। यहां के बुर्कों में भी चिकनकारी का खूबसूरत काम देखने को मिलता है।

क्यों जाएं यहां?

  • हल्के और आरामदायक बुर्के

  • समर फ्रेंडली फैब्रिक

  • एलीगेंट डिजाइन

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed