{"_id":"69d890bd9ac93c21ce072d25","slug":"worst-tourist-places-to-avoid-in-summer-in-india-garmiyon-me-kahan-na-jaye-2026-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Places To Avoid In Summer: गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ये स्थल ठीक नहीं, अप्रैल- मई में भूलकर न जाएं","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Places To Avoid In Summer: गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ये स्थल ठीक नहीं, अप्रैल- मई में भूलकर न जाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shivani Awasthi
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:39 PM IST
सार
Summer Travel Alert: अप्रैल-मई में अत्यधिक गर्मी और भीड़ के कारण जयपुर, दिल्ली, आगरा, गोवा और मनाली जैसी जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 7
गर्मियों में घूमने के लिए कहां न जाएं
- फोटो : Amar ujala
Link Copied
Garmiyon Me Kahan Na Jaye: गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई छुट्टियां मनाने का प्लान बनाने लगता है। अप्रैल और मई के महीने खासतौर पर ट्रैवलिंग के लिए लोकप्रिय होते हैं क्योंकि इस समय स्कूलों की छुट्टियां भी होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ जगहें ऐसी भी होती हैं जहां इस समय घूमना आपके लिए परेशानी बन सकता है?
अक्सर लोग बिना मौसम और भीड़-भाड़ को समझे ट्रिप प्लान कर लेते हैं, जिससे उनकी छुट्टियां मजेदार होने के बजाय थकान और परेशानी में बदल जाती हैं। तेज गर्मी, भारी भीड़, महंगे होटल और लंबी कतारें, ये सब आपकी ट्रिप का मजा खराब कर सकते हैं।
इसलिए जरूरी है कि आप सही जगह का चुनाव करें और उन डेस्टिनेशन्स से बचें जो इस मौसम में घूमने के लिए उपयुक्त नहीं हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी छुट्टियां यादगार बनें, तो इस आर्टिकल में बताई गई जगहों से अप्रैल-मई में दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा।
Trending Videos
2 of 7
Jaipur
- फोटो : amar ujala File
जयपुर
जयपुर गर्मी में तपता शहर है। जयपुर अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक किलों के लिए मशहूर है, लेकिन अप्रैल-मई में यहां तापमान 40°C से ऊपर पहुंच जाता है। इस वजह से घूमना काफी मुश्किल हो जाता है और आपकी ट्रिप थकान भरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
इंडिया गेट दिल्ली
- फोटो : Instagram
दिल्ली
गर्मियों में राजधानी दिल्ली में गर्मी और प्रदूषण का डबल अटैक होता है। दिल्ली में गर्मियों के दौरान तेज गर्म हवाएं या लू चलती हैं। इसके साथ ही प्रदूषण भी परेशानी बढ़ा देता है। इस मौसम में यहां घूमना स्वास्थ्य के लिए भी जोखिम भरा हो सकता है।
4 of 7
ताजमहल
- फोटो : Adobe Stock
आगरा
अगर आप मई से जुलाई तक आगरा की यात्रा पर जाते हैं तो भीड़ और धूप से परेशान हो सकते हैं। ताजमहल देखने के लिए आगरा सालभर टूरिस्ट से भरा रहता है, लेकिन गर्मियों में यहां की भीड़ और चिलचिलाती धूप आपके अनुभव को खराब कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
गोवा
- फोटो : Adobe
गोवा
गोवा को आमतौर पर छुट्टियों के लिए बेस्ट माना जाता है, लेकिन अप्रैल-मई में यहां बहुत ज्यादा उमस होती है। कई शैक्स और एक्टिविटीज भी ऑफ-सीजन में बंद रहती हैं। गोवा में उमस और ऑफ-सीजन का असर देखने को मिलता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।